प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए इसे कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष और जनशक्ति की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
प्रधानमंत्री ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से कार्य कर रहे अनगिनत कार्यकर्ताओं के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने कहा, “मैं उन सभी को सलाम करता हूं जिन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए विकास के एजेंडे को जनता तक पहुंचाया।”
‘बंगाल में कमल खिल उठा’—PM मोदी
उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार राज्य के लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी और “डबल इंजन सरकार” सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान देगी।
असम में NDA की जीत पर भी दी बधाई
Assam में जीत पर पीएम मोदी ने भाजपा-एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही यह जीत संभव हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में विकास और जनकल्याण के कामों ने जनता के दिलों को छुआ है, जिसके चलते असम की जनता ने एक बार फिर NDA पर भरोसा जताया है।
तमिलनाडु के मतदाताओं का जताया आभार
Tamil Nadu को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में NDA को समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का आभार। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही टीवीके के प्रदर्शन की भी सराहना की।
पुडुचेरी में कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा
क्या बोले PM मोदी—मुख्य बातें
- बंगाल की जीत को बताया कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनशक्ति की जीत
- “कमल खिल उठा”—ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताया चुनाव परिणाम
- असम में NDA की जीत को विकास की राजनीति पर जनता का भरोसा बताया
- तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का जताया आभार
- डबल इंजन सरकार के जरिए तेज विकास का भरोसा
