Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम विदेश बड़ी राहत : भारतीय जहाज ग्रीन सान्वी ने होर्मुज प…
भारतीय जहाज  (फोटो फाइल )
भारतीय जहाज (फोटो फाइल )
विदेश

बड़ी राहत : भारतीय जहाज ग्रीन सान्वी ने होर्मुज पार किया, 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर जल्द मुंबई पहुंचेगा

भारतीय LPG टैंकर ग्रीन सान्वी ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर लिया है। इस जहाज में 46,000 मीट्रिक टन LPG लदा है और अगले दो दिनों के भीतर यह मुंबई पहुंचने वाला है। जंग के बीच ईरान ने भारतीय जहाजों को सुरक्षित पार करने की अनुमति दी है। इससे भारत में गैस की किल्लत कम होने की उम्मीद है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 04 Apr 2026, 12:01 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल-अमेरिका की बढ़ती तनातनी के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। भारतीय जहाज ग्रीन सान्वी (Green Sanvi) ने शनिवार सुबह हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर लिया है। इस जहाज में 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी लदा है और अगले दो दिनों के भीतर यह मुंबई पहुंचने वाला है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मिडिल ईस्ट से जंग शुरू होने के बाद भारत का सातवां जहाज है, जिसे हॉर्मुज पार करने की अनुमति मिली। इसके अलावा, दो और भारतीय LPG टैंकर ग्रीन आशा और जग विक्रम भी जल्द ही स्ट्रेट पार कर भारत पहुंच सकते हैं। इन जहाजों के आने से देश में गैस की किल्लत पर काबू पाने की उम्मीद है।

 ईरान ने भारतीय जहाजों को दी विशेष अनुमति

जंग के बीच भी ईरान ने भारत के साथ अपने मजबूत रिश्ते का सबूत दिया। कई भारतीय जहाजों को हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार करने की अनुमति दी गई है, जबकि अन्य देशों के जहाज अभी भी फंसे हुए हैं।  ग्रीन सान्वी इस जंग के बाद मिडिल ईस्ट से निकलने वाला सातवां भारतीय जहाज है। अभी होर्मुज स्ट्रेट के उस पार लगभग 17 भारतीय जहाज मौजूद हैं, जिनमें: तीन LPG टैंकर, चार क्रूड ऑयल टैंकर, एक LNG टैंकर, एक केमिकल प्रोडक्ट्स टैंकर, तीन कंटेनर शिप, दो करियर, दो रूटीन मेंटेनेंस में लगे जहाज, इन सभी जहाजों की निकासी के लिए भारतीय और ईरानी अधिकारियों के बीच लगातार बातचीत जारी है।

 होर्मुज जलडमरूमध्य बंद, भारत में गैस संकट

 होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ा है। देश अपनी अधिकांश ऊर्जा जरूरतों के लिए इम्पोर्ट पर निर्भर है। आंकड़े बताते हैं: लगभग 40% कच्चा तेल,  50% से अधिक LNG,  90% LPG सप्लाई इस जलडमरूमध्य से होकर गुजरती है। बंद होने के कारण भारत में गैस की कमी और आपूर्ति संकट देखने को मिल रहा है।

 राहत की उम्मीद

विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रीन सान्वी के मुंबई पहुंचते ही एलपीजी की किल्लत में कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही अन्य भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यह हमारे लिए बड़ी राहत है। मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत के जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। ग्रीन सान्वी के आने से घरेलू LPG की सप्लाई बहाल होगी,” इंडस्ट्री के एक जानकार ने बताया।

 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें