📅 Friday, 15 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
बदहाल व्यवस्था : स्वास्थ्य केंद्र पर फिर उठे सवाल, इलाज से ज्यादा अव्यवस्थाओं से जूझ रहे मरीज शराब भट्ठी का विरोध : पोंडी में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, छात्रों ने NH-30 पर किया प्रदर्शन हाई-प्रोफाइल जाल : लेडी डॉक्टर बनकर आई मरीज़ ने बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की रंगदारी मांगते ही पुलिस ने दबोचा जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार ससुराल में चोर दामाद : साढू संग करता था रेकी, पत्नियां खपाती थीं माल, 1600 CCTV ने खोला राज बदहाल व्यवस्था : स्वास्थ्य केंद्र पर फिर उठे सवाल, इलाज से ज्यादा अव्यवस्थाओं से जूझ रहे मरीज शराब भट्ठी का विरोध : पोंडी में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, छात्रों ने NH-30 पर किया प्रदर्शन हाई-प्रोफाइल जाल : लेडी डॉक्टर बनकर आई मरीज़ ने बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की रंगदारी मांगते ही पुलिस ने दबोचा जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार ससुराल में चोर दामाद : साढू संग करता था रेकी, पत्नियां खपाती थीं माल, 1600 CCTV ने खोला राज
W 𝕏 f 🔗
होम बिलासपुर संभाग बड़ी सफलता : 10 दिन से लापता महिला बच्चों समेत सु…
ऋषिकेश आश्रम में मिली महिला और बच्चे
ऋषिकेश आश्रम में मिली महिला और बच्चे
बिलासपुर संभाग

बड़ी सफलता : 10 दिन से लापता महिला बच्चों समेत सुरक्षित बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

ग्राम पंचायत सावा डबरा से 10 दिन पहले लापता हुई महिला और उसके तीन बच्चे उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एक आश्रम में सकुशल मिले हैं। महिला बच्चों के साथ भगवत कथा सुनने गई थी। पुलिस ने 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने और रेलवे स्टेशन की जांच के बाद उत्कल एक्सप्रेस से जुड़े सुराग के आधार पर महिला का पता लगाया। मामले में पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर समाज के लोगों ने भी नाराजगी जताई थी। फिलहाल महिला और बच्चे सुरक्षित हैं, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 May 2026, 03:17 PM
📍 बिलासपुर

क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा डबरा से लापता महिला और उसके तीन बच्चे आखिरकार 10 दिन बाद सकुशल मिल गए हैं। महिला अपने बच्चों के साथ उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एक आश्रम में मिली है। बताया जा रहा है कि वह धार्मिक प्रवृत्ति की होने के कारण बच्चों को लेकर भगवत कथा सुनने वहां पहुंची थी। महिला और बच्चों के सुरक्षित मिलने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली है। वहीं पूरे इलाके में इस मामले को लेकर चल रही तरह-तरह की चर्चाओं पर भी विराम लग गया है।

जानकारी के अनुसार महिला 4 मई को अपने तीन बच्चों के साथ घर से निकली थी। उसने परिजनों से कहा था कि वह अपनी बहन के घर जा रही है, लेकिन कई दिनों तक वापस नहीं लौटने पर परिवार की चिंता बढ़ गई। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने तखतपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मामले को लेकर समाज के लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली थी।

कलार समाज ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए थे सवाल

महिला और बच्चों का कोई पता नहीं चलने पर कलार समाज के प्रतिनिधियों ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया था। समाज के पदाधिकारियों ने तखतपुर थाना प्रभारी से मुलाकात कर पुलिस की धीमी कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी और जल्द से जल्द महिला व बच्चों की तलाश करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर महिला और बच्चों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने जांच के दौरान लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा समेत कई जिलों में तलाश अभियान चलाया गया। जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में महिला अपने बच्चों के साथ उत्कल एक्सप्रेस में सफर करते दिखाई दी। यही पुलिस के लिए सबसे अहम सुराग साबित हुआ।

ऋषिकेश आश्रम में मिली महिला

सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को महिला के ऋषिकेश में होने की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस टीम को उत्तराखंड रवाना किया गया। वहां एक आश्रम में महिला और उसके तीनों बच्चे सुरक्षित मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला बच्चों के साथ भगवत कथा सुनने और धार्मिक प्रवास पर गई हुई थी। फिलहाल पुलिस महिला को वापस लाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है और पूरे मामले की विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें