Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर संभाग › काली मंदिर में चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात…
काली मंदिर में नगदी और आभूषण चोरी
काली मंदिर में नगदी और आभूषण चोरी
बिलासपुर संभाग

काली मंदिर में चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात किए पार, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध

बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित काली मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। कालीबाड़ी क्षेत्र में स्थित मंदिर में बीती रात करीब दो बजे दो संदिग्धों ने प्रवेश किया और दानपेटी में रखी नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 04:34 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 12:07 PM
तखतपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित काली मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। कालीबाड़ी क्षेत्र में स्थित मंदिर में बीती रात करीब दो बजे दो संदिग्धों ने प्रवेश किया और दानपेटी में रखी नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। 

पीछे के रास्ते से दाखिल हुए थे चोर 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर मंदिर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए थे। मंदिर में प्रवेश करने के बाद उन्होंने सीधे दानपेटी को निशाना बनाया और उसमें रखी नकदी निकाल ली। इसके अलावा मंदिर में रखे सोने और चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गए। मंदिर प्रबंधन की ओर से चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है। 

एक लाख से अधिक समान की चोरी 

शुरुआती जानकारी में नकदी और आभूषणों की कुल कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई गई है। हालांकि, नुकसान की सही राशि विस्तृत जांच और सामान के मिलान के बाद स्पष्ट हो सकेगी। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ करने का प्रयास भी किया। इसके बावजूद मंदिर के कैमरे में दो संदिग्ध नजर आए हैं।
 काली मंदिर की सीसीटीवी फुटेज जांच 

पुलिस फुटेज के आधार पर पहचान कर रही पुलिस 

पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी हुई है। मंदिर में चोरी की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मंदिर प्रबंधन और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पता लगाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 

पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी खंगाल रही 

जांच के दौरान पुलिस मंदिर के साथ ही आसपास की दुकानों, मकानों और प्रमुख रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है। इससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि संदिग्ध किस रास्ते से मंदिर पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में भागे। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें