📅 Tuesday, 05 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
पुलिस का एक्शन : 8 थाना क्षेत्रों में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त गांव में आक्रोश: मुनगासेर में राधाकृष्ण की प्रतिमा से तोड़फोड़, कपड़ों में लगाई आग बदला मिजाज : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश, अंधड़ के साथ राहत की बौछार जेल में बंदी की मौत पर बवाल : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी सजग कोरबा : जब 75 चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस ने ढूंढ निकाले 11 लाख के मोबाइल साजिश नाकाम:  पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान पुलिस का एक्शन : 8 थाना क्षेत्रों में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त गांव में आक्रोश: मुनगासेर में राधाकृष्ण की प्रतिमा से तोड़फोड़, कपड़ों में लगाई आग बदला मिजाज : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश, अंधड़ के साथ राहत की बौछार जेल में बंदी की मौत पर बवाल : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी सजग कोरबा : जब 75 चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस ने ढूंढ निकाले 11 लाख के मोबाइल साजिश नाकाम:  पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ बदला मिजाज : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश, अंध…
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज
🔴 BREAKING छत्तीसगढ़ ⭐ Featured

बदला मिजाज : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश, अंधड़ के साथ राहत की बौछार

छत्तीसगढ़ में मौसम अचानक बदल गया है। रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल रही है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग में बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी और अंधड़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 May 2026, 08:11 PM
📍 रायपुर
रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आने वाले 2–3 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

राजधानी रायपुर  समेत कई जिलों में भरी बारिश 

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय हैं वहीं  महासमुंद जिले:-  के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने के अगले कुछ घंटों तक गरज-चमक साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। महासमुंद जिले में बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

बस्तर संभाग में बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग के जिलों जैसे जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव में बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय हैं। वहीं सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों जैसे अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके अलावा बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। कई जगहों पर अंधड़ जैसी स्थिति बनने से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। यह बदलाव स्थानीय मौसमी सिस्टम और नमी बढ़ने के कारण हुआ है, जिससे अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने के  मुख्य कारण 

सबसे पहला कारण है पश्चिमी विक्षोभ और नमी का बढ़ना, जिसके चलते वातावरण में बादल बनने लगते हैं और बारिश की स्थिति बनती है। दूसरा बड़ा कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं हैं, जो छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंचकर बारिश और गरज-चमक की स्थिति पैदा करती हैं। इसके अलावा दिन में तेज गर्मी के बाद स्थानीय संवहन  सक्रिय हो जाता है, जिससे अचानक बादल बनते हैं और अंधड़ के साथ बारिश होती है। कई बार तापमान में तेजी से बदलाव होने पर हवा का दबाव असंतुलित हो जाता है, जिससे भी मौसम बदल जाता है।

प्रदेश में गर्मी से राहत 

मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई इलाकों में अंधड़ और बिजली गिरने की भी आशंका बनी हुई है, जिसके चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि बारिश और तेज हवाओं के चलते कुछ स्थानों पर जनजीवन प्रभावित भी हो सकता है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में मौसम सुहाना होने के साथ गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन अंधड़ और गरज-चमक को देखते हुए सावधानी जरूरी होगी।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें