Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बरगद के नीचे लगी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सुनी ग्राम…
मुख्यमंत्री  ने ग्राम कमरौद में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
मुख्यमंत्री ने ग्राम कमरौद में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ Featured

बरगद के नीचे लगी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के ग्राम कमरौद में बरगद के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया और महिलाओं के लिए भवन, कमरौद-चरोदा सड़क तथा मुक्तिधाम निर्माण की घोषणा की। चौपाल में दिव्यांग हितग्राहियों को व्हीलचेयर और ट्रायसिकल भी वितरित किए गए।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 22 May 2026, 07:50 PM · अपडेट: 30 Jul 2026, 09:35 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम कमरौद पहुंचे। गांव के विशाल बरगद पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और शासन की योजनाओं की जमीनी स्थिति जानी। मुख्यमंत्री ने राशन, प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, बिजली और सिंचाई जैसी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांव-गांव पहुंचकर यह सुनिश्चित कर रही है कि लोगों को योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिल रहा है या नहीं। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि नियमित रूप से मिल रही है। देव कुमारी साहू ने बताया कि वे इस राशि को अपनी बेटी के भविष्य के लिए जमा कर रही हैं।

चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने गांव के 5वीं कक्षा के छात्र पूर्वांश साहू से मुस्कुराते हुए पूछा — “सेल्फी लेंगे क्या?” इसके बाद छात्र ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली। यह पल ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

विधायक राजू सिन्हा ने किया हेलीपेड पर गर्मजोशी से स्वागत

ग्राम कमरौद पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,  येतराम साहू, पूर्व सांसद  चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष  मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर एवं अलका चंद्राकर सहित कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और खाड़ी क्षेत्र के तनाव के कारण खाद संकट की स्थिति बनी हुई है, लेकिन सरकार किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने की बात भी कही।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं और 10 लाख अतिरिक्त आवासों का निर्माण भी शुरू हो चुका है। साथ ही सरकार जल्द ही ऑनलाइन शिकायत समाधान व्यवस्था और टोल फ्री नंबर भी शुरू करने जा रही है, जिससे लोग घर बैठे मोबाइल के जरिए अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।


महिलाओं और ग्रामीणों की मांग पर घोषणाएं

ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा कमरौद से चरोदा तक करीब 4 किलोमीटर सड़क निर्माण और गांव में मुक्तिधाम निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

दिव्यांग हितग्राहियों को मिली व्हीलचेयर और ट्रायसिकल

चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने तीन दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण भी वितरित किए। भारती मारकण्डेय को व्हीलचेयर और रवि कुमार पटेल व यादराम साहू को ट्रायसिकल प्रदान की गई। हितग्राहियों ने कहा कि इससे उनका दैनिक जीवन काफी आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचाया जाए। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें