Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बालोद में ‘टोटका’ से दहशत : NGO दफ्तर के बाहर पुत…
मधुबन कॉलोनी में NGO दफ्तर के बाहर रखा पुतले का सिर और नींबू-मिर्च
मधुबन कॉलोनी में NGO दफ्तर के बाहर रखा पुतले का सिर और नींबू-मिर्च
छत्तीसगढ़ Featured

बालोद में ‘टोटका’ से दहशत : NGO दफ्तर के बाहर पुतले का सिर, नींबू-मिर्च मिलने से हड़कंप

बालोद के मधुबन कॉलोनी में NGO कार्यालय के बाहर पुतले का सिर और नींबू-मिर्च मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इसे शरारती तत्व की हरकत बताते हुए जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
13 Apr 2026, 04:42 PM
बालोद

Balod Crime News: बालोद जिले के कुंदरूपारा स्थित मधुबन कॉलोनी में एक समाजसेवी संस्था के कार्यालय के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पुतले का सिर और नींबू-मिर्च के टोटका से दहशत हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। 

फील्ड से लौटे कर्मचारियों ने देखा संदिग्ध सामान

जानकारी के मुताबिक, “सूत्र समाज सेवी संस्था” के कर्मचारी जब फील्ड वर्क से लौटकर ऑफिस पहुंचे, तो बाहर रखी इन वस्तुओं को देखकर सन्न रह गए। पुतले का सिर और नींबू-मिर्च को लाल कपड़े में बांधकर रखा गया था, जिससे कर्मचारियों में भय फैल गया।

 थाने में दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद संस्था के कर्मचारी तुरंत बालोद थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि इस तरह की संदिग्ध सामग्री मिलने से संस्था में काम करने वाले लोग असहज और डरे हुए हैं।

मौके पर जुटे स्थानीय लोग

सूचना मिलते ही वार्ड के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय नागरिकों और संस्था के सदस्यों ने मिलकर उक्त सामग्री को हटाया, लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

पुलिस बोली- शरारती तत्व की हरकत, अंधविश्वास से बचें

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत प्रतीत हो रही है। इसका मकसद लोगों में डर और भ्रम फैलाना हो सकता है। उन्होंने कहा कि जादू-टोना जैसी बातें अंधविश्वास हैं और लोगों को इनसे दूर रहना चाहिए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित व्यक्ति की तलाश जारी है।

क्या कहती है यह घटना?

  • सार्वजनिक जगह पर संदिग्ध वस्तु रखने से फैली दहशत
  • अंधविश्वास के जरिए डर फैलाने की कोशिश
  • पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें