सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्मों के बीच गजब की रेस देखने को मिल रहा है, लेकिन इस रेस में धुरंधर 2 अब भी सबसे आगे नजर आ रही है। रिलीज के छह हफ्ते बाद जहां फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही थी, वहीं 39वें दिन इसने शानदार उछाल के साथ फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी अपनी धाक जमा ली है। नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद ‘धुरंधर 2’ का दबदबा कायम रहना इसके क्रेज को साफ तौर पर दर्शाता है।
भूतबंगला
दूसरी ओर भूत बंगला भी लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है। हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म ने महज 10 दिनों में शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। यह अक्षय कुमार के करियर की 20वीं ऐसी फिल्म बन गई है जिसने यह मुकाम हासिल किया है । फिल्म की कहानी, कॉमिक टाइमिंग और स्टारकास्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसके चलते इसकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
कलेक्सन
अगर कलेक्शन की बात करें तो ‘भूत बंगला’ ने शुरुआती दिनों के बाद रफ्तार और तेज कर दी है। 8वें दिन जहां फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, वहीं 9वें दिन इसमें जबरदस्त उछाल आया और 10वें दिन भी फिल्म ने मजबूती से बढ़त बनाए रखी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड भी यह तेजी से आगे बढ़ रही है और 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।
रफ्तार धीमी
इसी बीच हॉलीवुड फिल्म माइकल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसकी शुरुआत के बाद ही रफ्तार धीमी पड़ गई। तीसरे दिन तक आते-आते फिल्म का प्रदर्शन कमजोर हो गया, जिससे साफ है कि यह दर्शकों पर ज्यादा असर नहीं छोड़ पाई।
हालत खराब
वहीं गिन्नी वेड्स सनी 2 की हालत बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा खराब नजर आ रही है। फिल्म को दर्शकों का सपोर्ट नहीं मिल पाया और इसका असर सीधे इसकी कमाई पर दिखा है । पहले वीकेंड में ही यह फिल्म बेहद कम कलेक्शन कर सकी, जिससे इसके आगे चलने की संभावनाएं भी कमजोर दिखाई दे रही हैं ।
धुरंधर 2 का बोलबाला
कुल मिलाकर मौजूदा समय में बॉक्स ऑफिस पर दो ही फिल्मों का बोलबाला है—‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’। एक तरफ ‘धुरंधर 2’ अपनी लंबी दौड़ और लगातार प्रदर्शन से रिकॉर्ड बना रही है, तो वहीं ‘भूत बंगला’ तेजी से कमाई के नए आंकड़े छू रही है। बाकी फिल्मों के लिए यह मुकाबला फिलहाल काफी मुश्किल साबित हो रहा है।

