Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ बढ़ता पारा : तापमान 42°C में पहुंचा, छत्तीसगढ़ में …
प्रतीकात्मक चित्र
प्रतीकात्मक चित्र
छत्तीसगढ़ Featured

बढ़ता पारा : तापमान 42°C में पहुंचा, छत्तीसगढ़ में हीट वेव की आशंका, सेहत को लेकर अलर्ट रहने के आवश्यकता

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। तापमान 3–4°C तक बढ़कर कई जगहों पर 42°C से ऊपर पहुंच सकता है। 15 अप्रैल से कुछ इलाकों में लू (हीट वेव) चलने की चेतावनी जारी की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Apr 2026, 11:31 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही 14 अप्रैल से कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। 15 अप्रैल से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। इन इलाकों में दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ का मौसम

छत्तीसगढ़ में भी मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में गर्मी में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यहां अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना रह सकता है। लू के प्रभाव की वजह से दोपहर 12 बजे से 3-4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

प्रदेश का मौजूदा हाल

बीते 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41°C रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5°C अंबिकापुर में रहा। पूरा प्रदेश इस समय शुष्क मौसम की स्थिति में है।


मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार कल (मंगलवार) भी प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। किसी तरह की बारिश या चेतावनी की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों तक भी यही स्थिति रहने की संभावना है, जिससे गर्मी और अधिक बढ़ेगी।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 41°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर काफी अधिक रहेगा।

मौसम अपडेट

  • अगले 4 दिनों में तापमान में 3–4°C तक बढ़ोतरी की संभावना है।
  • 14 अप्रैल से कई जगहों पर तापमान 42°C से ऊपर जा सकता है।
  • 15 अप्रैल से कुछ क्षेत्रों में हीट वेव (लू) की चेतावनी जारी की गई है।
  • पूरा प्रदेश फिलहाल शुष्क और तेज गर्मी की स्थिति में है, बारिश की कोई संभावना नहीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें