Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › खेल › भारतीय गेंदबाजों को लेकर हसन नवाज का विवादित बयान…
AI फोटो
AI फोटो
खेल Featured

भारतीय गेंदबाजों को लेकर हसन नवाज का विवादित बयान वायरल, बाद में दी सफाई

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक खेल और “नफरत” जैसी बात कही। इससे क्रिकेट फैंस के बीच विवाद और बहस छिड़ गई। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब भावनात्मक नहीं था और बल्लेबाजी पूरी तरह मैच की स्थिति पर निर्भर करती है, इसलिए किसी एक गेंदबाज को टारगेट करना व्यावहारिक नहीं होता।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Apr 2026, 04:41 PM · अपडेट: 29 Oct 2026, 10:04 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
आईपीएल 2026 के बीच पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को लेकर तीखी बात कही। उन्होंने कहा कि वह टीम इंडिया के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना चाहते हैं और उनसे “नफरत” करते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि बल्लेबाजी पूरी तरह मैच की स्थिति पर निर्भर करती है और किसी एक गेंदबाज को टारगेट करना आसान नहीं होता। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
IPL 2026 के रोमांच के बीच क्रिकेट जगत में एक नया विवाद सामने आ गया है। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच बहस छेड़ दी है। अभी तक किसी बड़े व्यक्ति या किसी बड़े क्रिकेटर द्वारा हसन के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नही आई है।

हसन नवाज का बयान ,वायरल

दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे हसन नवाज से एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या कोई ऐसा तेज गेंदबाज है, जिसे वह खास तौर पर निशाना बनाना चाहते हैं। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी एक गेंदबाज को टारगेट नहीं करते, लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने का उनका खास मन करता है। 
उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्हें टीम इंडिया के गेंदबाजों से “नफरत” है और मौका मिलने पर वह उनके खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करना चाहेंगे। हसन नवाज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को लेकर पहले से ही भावनाएं काफी संवेदनशील रहती हैं। ऐसे में उनके इस बयान ने फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच नई बहस को जन्म दे दिया है।

मैच की स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी 

हालांकि, बयान के बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए हसन नवाज ने अपनी सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि उनका आशय गलत तरीके से लिया गया है। उनके अनुसार, बल्लेबाजी पूरी तरह मैच की स्थिति पर निर्भर करती है। यदि टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत होती है, जैसे प्रति ओवर 10 से 15 रन, तो बल्लेबाज किसी भी गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाता है। ऐसे में किसी एक गेंदबाज को निशाना बनाना व्यावहारिक नहीं होता।

क्रिकेट करियर

23 वर्षीय हसन नवाज के अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर डालें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 4 वनडे मैचों में 113 रन बनाए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में 25 मैच खेलते हुए उन्होंने 457 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें