Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल : नियमितीकरण समेत ती…
मनरेगा कर्मचारियों का हड़ताल
मनरेगा कर्मचारियों का हड़ताल
छत्तीसगढ़ Featured

मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल : नियमितीकरण समेत तीन मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम, 2 से 4 जुलाई तक जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने नियमितीकरण, सामाजिक सुरक्षा और वेतनमान की मांग को लेकर 1 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। सरकार से 1 जुलाई तक सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर 2 से 4 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिला एवं जनपद मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 28 Jun 2026, 04:43 PM · अपडेट: 30 Jun 2026, 11:16 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने 1 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत 2, 3 और 4 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला एवं जनपद मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ नेसरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। महासंघ का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान जारी 'मोदी की गारंटी' में संविदा, दैनिक वेतनभोगी, प्लेसमेंट, मानदेय और ग्राम रोजगार सहायकों के नियमितीकरण का वादा किया गया था। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई थी। लेकिन सरकार बनने के बाद अब तक इन घोषणाओं पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि 1 जुलाई 2026 तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। संगठन का दावा है कि आंदोलन में जिला, जनपद और ग्राम स्तर पर कार्यरत मनरेगा कर्मचारी शामिल होंगे।

तीन मांगों पर अड़ा महासंघ

महासंघ ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, संविदा मनरेगा और वीबीजी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। दूसरी, नियमितीकरण होने तक मानव संसाधन नीति के तहत सभी संविदा और बीवीजी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए। तीसरी, ग्राम रोजगार सहायकों को मजदूरी आधारित मानदेय के बजाय उचित वेतनमान निर्धारित किया जाए।

पहले भी उठती रही हैं मांगें

महासंघ का कहना है कि नियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा की मांग लंबे समय से की जा रही है। कई बार सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से कम मानदेय और अस्थायी व्यवस्था में काम करने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

सरकार के फैसले पर टिकी नजर

महासंघ ने फिलहाल सरकार को 1 जुलाई तक का समय दिया है। यदि इस अवधि में मांगों पर सकारात्मक पहल होती है तो आंदोलन की समीक्षा की जाएगी। अन्यथा 2 जुलाई से जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। संगठन ने प्रदेशभर के सभी मनरेगा अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम रोजगार सहायकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें