Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम खेल मनु भाकर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को बताया भार…
AI फोटो
AI फोटो
खेल

मनु भाकर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को बताया भारतीय क्रिकेट का भविष्य, आईपीएल 2026 में प्रदर्शन की जमकर तारीफ

Manu Bhaker ने उभरते क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi की जमकर सराहना की है और उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और अच्छा सपोर्ट सिस्टम मिलने पर उम्र किसी खिलाड़ी की प्रगति में बाधा नहीं बनती। 15 वर्षीय वैभव ने आईपीएल 2026 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से ध्यान खींचा है और उन्हें बेहद होनहार युवा खिलाड़ियों में माना जा रहा है। खेल विशेषज्ञ भी उनके प्रदर्शन को देखते हुए भविष्य में राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने की संभावना जता रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Apr 2026, 01:38 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 02:43 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय शूटिंग स्टार मनु भाकर ने उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना करते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया है । महज 15 साल की उम्र में आईपीएल 2026 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से छाप छोड़ रहे वैभव को लेकर अब खेल जगत से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जब मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी । उन्होंने कहा कि अगर किसी खिलाड़ी को सही मार्गदर्शन और अनुकूल माहौल मिले, तो उम्र कभी भी उसकी प्रगति में बाधा नहीं बनती। 
मनु भाकर ने कहा, “उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है, असली मायने प्रतिभा और मेहनत की होती  हैं। सही कोच और सपोर्ट सिस्टम मिले, तो खिलाड़ी बहुत कम उम्र में भी बड़े मुकाम हासिल कर सकता है।” उन्होंने विश्वास जताया कि उचित मार्गदर्शन मिलने पर वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बन सकते हैं।

तेजी से उभरता सितारा बन रहे वैभव 

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है। उनकी निडर खेल शैली और मैच के दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता ने उन्हें सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर दिया है। क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच भी उन्हें जल्द राष्ट्रीय टीम में मौका देने की चर्चा तेज हो गई है ।

बड़े लक्ष्यों पर फोकस में मनु भाकर 

वहीं दूसरी ओर, दो ओलंपिक पदक जीत चुकी मनु भाकर अब आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हैं । एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं । उनका कहना है कि ये प्रतियोगिताएं उन्हें फिर से अपनी प्रतिस्पर्धी  को मजबूत करने का मौका देंगी । मनु ने बताया कि उन्होंने अपने कोच के साथ मिलकर आने वाली प्रतियोगिताओं की रणनीति तैयार कर ली है और वह पूरी तरह फोकस्ड हैं । वह अगले महीने आईएसएसएफ विश्व कप म्यूनिख में हिस्सा लेंगी, जहां से उनकी नई तैयारी का आकलन भी होगा।

आत्मविश्वास से भरी वापसी की तैयारी 

पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद मनु भाकर का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। उनका मानना है कि लगातार मेहनत और सही रणनीति के दम पर वह आने वाले टूर्नामेंट्स में और बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं ।  मनु भाकर ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन मिलने पर वह भविष्य के सुपरस्टार बन सकते हैं। वहीं मनु खुद एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटी हैं और आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर उत्साहित हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें