Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद में जेसीबी चोरी का फर्जी खेल : बीमा रकम …
0:00
जब्त की गई जेसीबी मशीनें और कार्रवाई के बाद पुलिस की टीम।
महासमुंद

महासमुंद में जेसीबी चोरी का फर्जी खेल : बीमा रकम हड़पने रची साजिश, फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड

महासमुंद के खल्लारी थाना क्षेत्र में जेसीबी चोरी का मामला फर्जी निकला, जहां फरियादी गोविंद धीवर ने बीमा क्लेम पाने के लिए खुद ही साजिश रची थी। उसने अपनी जेसीबी पहले ही बेच दी थी और दूसरी मशीन से झूठा घटनाक्रम तैयार कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में खुलासा होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
03 Apr 2026, 07:42 PM
बागबाहरा
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी

महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में जेसीबी चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फरियादी ही खुद साजिश का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने बीमा कंपनी से अवैध लाभ लेने के लिए अपने ही वाहन की चोरी की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जब्त की गई जेसीबी मशीनें और कार्रवाई के बाद पुलिस की टीम।

पहले दर्ज कराई चोरी की रिपोर्ट

31 मार्च 2026 को वार्ड नंबर 23 सुभाष नगर निवासी गोविंद धीवर (35) ने थाना खल्लारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी जेसीबी क्रमांक CG 04 L 3422 (कीमत करीब 5 लाख रुपए) ग्राम तेलीबांधा स्थित दुलार फार्म हाउस के सामने से 30-31 मार्च की रात के बीच अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस पर अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बयान बदलने पर गहराया शक

जांच के दौरान गोविंद धीवर के बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, जिसमें पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

बीमा क्लेम के लिए रची साजिश

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जनवरी 2026 में अपनी जेसीबी का बीमा कराया था। किस्त नहीं पटाने की नीयत से उसने फरवरी में ही जेसीबी को एजेंट के माध्यम से 3 लाख रुपए में वन्द्रकुमार चंद्रा को बेच दिया था। इसके बाद आरोपी ने अपने परिचित पुष्पेंद्र चंद्राकर से दूसरी जेसीबी (CG 06 E 9834) 30 मार्च को किराये पर लेकर दुलार फार्म हाउस के सामने खड़ी की और फिर खुद ही हटा दी। अगले दिन उसने उसी स्थान से जेसीबी चोरी होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस ने ऐसे खोला पूरा मामला

  • पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और बयान के आधार पर साजिश का पर्दाफाश किया।
  • बेची गई असली जेसीबी को वन्द्रकुमार चंद्रा से जब्त किया गया
  • दूसरी जेसीबी को पुष्पेंद्र चंद्राकर से बरामद किया गया

 आरोपी गिरफ्तार, धोखाधड़ी का केस दर्ज

पूरे मामले में गोविंद धीवर के खिलाफ धारा 318(4), 217, 248(A) BNS के तहत अपराध क्रमांक 39/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस की सख्त चेतावनी

खल्लारी पुलिस ने साफ किया है कि झूठी रिपोर्ट दर्ज कर कानून को गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में फरियादी की झूठी रिपोर्ट को खारिज करते हुए उसी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

 एक नजर में मामला

  • फरियादी ने खुद की जेसीबी चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखाई
  • बीमा क्लेम के लिए पहले ही बेच दी थी गाड़ी
  • दूसरी जेसीबी से रचा गया फर्जी घटनाक्रम
  • पुलिस जांच में खुली साजिश
  • आरोपी गिरफ्तार, दो जेसीबी जब्त
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें