Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम गरियाबंद महिला शक्ति का सफर, बाइक पर निकलीं राइडर्स गरियाब…
महिला का बाइक राइडर्स की एडवेंचर यात्रा
महिला का बाइक राइडर्स की एडवेंचर यात्रा
गरियाबंद

महिला शक्ति का सफर, बाइक पर निकलीं राइडर्स गरियाबंद के छिपे पर्यटन स्थलों की करेंगी खोज

छत्तीसगढ़ की मोटो क्वींस एडवेंचर टीम की 30 महिला बाइक राइडर्स तीन दिवसीय पर्यटन यात्रा पर गरियाबंद पहुंची हैं। इस यात्रा के दौरान वे जिले के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर और कम चर्चित पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी। साथ ही इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने का काम करेंगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 06:06 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 12:51 AM
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ की मोटो क्वींस एडवेंचर टीम की 30 महिला बाइक राइडर्स तीन दिवसीय पर्यटन यात्रा पर गरियाबंद पहुंची हैं। इस यात्रा के दौरान वे जिले के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर और कम चर्चित पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी। साथ ही इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने का काम करेंगी।

इंजीनियर से लेकर छात्राएं भी राइड में शामिल

इस विशेष बाइक राइड में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। टीम में डॉक्टर, इंजीनियर, गृहिणियां और छात्राएं भी हिस्सा ले रही हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गरियाबंद जिले के अनदेखे पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया के सामने लाना और लोगों को यहां घूमने के लिए प्रेरित करना है।

टाइगर रिजर्व अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

मोटो क्वींस एडवेंचर टीम को गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर्य और उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने हरी झंडी दिखाकर जिला भ्रमण के लिए रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने महिला राइडर्स का उत्साह बढ़ाया और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
Iरिजर्व अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

पर्यटन स्थलों और जलप्रपातों का करेंगी दौरा

यात्रा के दौरान मोटो क्वींस की टीम गरियाबंद जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों और खूबसूरत जलप्रपातों का भ्रमण करेगी। इस दौरान वे लोगों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करेंगी।

ट्रिपल-S संदेश के साथ निकलीं महिला राइडर्स

टीम लीडर अनुराधा दुबे ने बताया कि प्रदेश के पर्यटन मंत्री की ओर से दिए गए ट्रिपल-S संदेश को लेकर यह यात्रा आयोजित की जा रही है। इसमें पहला ‘S’ सुरक्षा, दूसरा ‘S’ स्वच्छता और तीसरा ‘S’ संस्कार का प्रतीक है। मोटो क्वींस टीम इन तीनों संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के सहयोग से हो रहा आयोजन

इस पूरी पहल का आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के छिपे हुए पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर, साहसी और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित करना है।

गरियाबंद से ओढ़ गांव तक पहुंचेगी टीम

अनुराधा दुबे ने बताया कि मोटो क्वींस की सभी महिला राइडर्स गरियाबंद से ओढ़ गांव तक जाएंगी। इस दौरान वे क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखेंगी और अपने अनुभवों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें