Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने की आशंका, ल…
फाइल फोटो
फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने की आशंका, लू की आशंका,  सेहत को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी 

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने की संभावना है। तापमान 3–5°C तक बढ़ सकता है और 12 अप्रैल के बाद कई जिलों में पारा 42°C से ऊपर जाने के साथ लू चलने की आशंका है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Apr 2026, 02:40 PM · अपडेट: 27 Oct 2026, 11:54 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी ने अपनी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर और अधिक तेज़ होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 12 अप्रैल के बाद बिलासपुर, रायपुर, महासमुंद और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में लू चलने की स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। 

तापमान में लगातार बढ़ोतरी 

महासमुंद में आने वाले कुछ दिनों में मौसम पूरी तरह गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसका असर महासमुंद पर भी देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 37.5°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19°C दर्ज हुआ।

चार्ट 

बारिश की संभावना नहीं 

ओडिशा क्षेत्र में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और तमिलनाडु तक फैली उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन सक्रिय है, लेकिन इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ पर फिलहाल बेहद कम है। इसी वजह से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आज (10 अप्रैल) प्रदेशभर में आसमान साफ रहेगा। अगले दो दिनों तक भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

चार्ट 

सतर्क रहने की अपील 

लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है, ताकि लू और हीट स्ट्रोक से बचाव किया जा सके।

मुख्य मौसम स्थिति

  • अगले 4 दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 3–5°C तक बढ़ सकता है।
  • तेज धूप और गर्म हवाओं (लू) का असर और तेज होने की संभावना है।
  • 12 अप्रैल के बाद कई इलाकों में तापमान 42°C से ऊपर जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें