📅 Saturday, 09 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
महासमुंद गैस घोटाला :  डेढ़ करोड़ की LPG चोरी मामले में  भाजपा का प्रदेश पदाधिकारी पंकज चंद्राकर गिरफ्तार रेत की तस्करी : महानदी पर रेत माफिया का कब्जा प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा संकट सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, क्षत-विक्षत मिले शव तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस : 116, 117, 118 के खेल में फंसे थलापति विजय, शपथग्रहण पर फिर लगा ग्रहण लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, अब संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान CBSE 12th Result 2026 LIVE : जल्द खत्म होगा इंतजार, रिजल्ट से पहले संभालकर रखें एडमिट कार्ड महासमुंद गैस घोटाला :  डेढ़ करोड़ की LPG चोरी मामले में  भाजपा का प्रदेश पदाधिकारी पंकज चंद्राकर गिरफ्तार रेत की तस्करी : महानदी पर रेत माफिया का कब्जा प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा संकट सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, क्षत-विक्षत मिले शव तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस : 116, 117, 118 के खेल में फंसे थलापति विजय, शपथग्रहण पर फिर लगा ग्रहण लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, अब संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान CBSE 12th Result 2026 LIVE : जल्द खत्म होगा इंतजार, रिजल्ट से पहले संभालकर रखें एडमिट कार्ड
W 𝕏 f 🔗
होम रायपुर योजनाओं का लाभ : सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या…
सुशासन तिहार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
सुशासन तिहार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
रायपुर

योजनाओं का लाभ : सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण का आयोजन

सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। शिविर में 2310 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 272 का तत्काल निराकरण किया गया। किसानों को ट्रैक्टर अनुदान, बोर खनन सहायता, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड तथा अन्य विभागीय लाभ वितरित किए गए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 May 2026, 01:20 PM
📍 रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए।

विभागीय स्टालों का निरीक्षण एवं हितग्राहियों को सामग्री वितरण

मंत्री वर्मा ने शिविर में विभागीय स्टालों का अवलोकन कर आवेदन निराकरण की स्थिति जानी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हितग्राहियों को ट्रैक्टर की चाबी, अनुदान राशि के चेक, प्रमाण पत्र और अन्य सामग्री भेंट कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए। इस शिविर में कुल 2310 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 272 का तत्काल निराकरण किया गया। एक कृषक हितग्राही को ट्रैक्टर खरीदी पर 2.50 लाख रुपये का अनुदान तथा कई किसानों को बोर खनन हेतु 43 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। इसी प्रकार नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को उपहार तथा आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया गया।

अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही सरकार

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार 'अंत्योदय' के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री आवास योजना के हर पात्र हितग्राही को उनका हक मिलेगा, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निराकरण समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। शिविर में प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न विभागों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को लाभान्वित किया। शिविर में किसान पुस्तिका, बी-1 तथा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मत्स्य, खाद्य एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल

मत्स्य एवं खाद्य विभाग द्वारा मछुआरों को जाल तथा पात्र परिवारों को नए राशन कार्ड सौंपे गए। इसके अलावा दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति एवं प्रधानमंत्री आवास के पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा शिविर लगाकर ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता

कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय, ग्राम पंचायत झुमका के सरपंच धनंजय साहू, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए विभिन्न योजनाओं के लिए अपना पंजीयन कराया।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष राशिफल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें