Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ रायपुर में मानवीय पहल की सराहना : राज्यपाल से मिल…
राज्यपाल रमेन डेका से अमित राज की मुलाकात
राज्यपाल रमेन डेका से अमित राज की मुलाकात
छत्तीसगढ़

रायपुर में मानवीय पहल की सराहना : राज्यपाल से मिले परमार्थ आश्रम के संस्थापक

भिलाई के फिल परमार्थ आश्रम के संस्थापक अमित राज ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर आश्रम की सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। आश्रम अब तक 208 जरूरतमंदों का पुनर्वास कर चुका है, जबकि 94 लोग वर्तमान में रह रहे हैं। राज्यपाल ने कार्यों की सराहना की।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 25 Apr 2026, 12:21 PM · अपडेट: 03 May 2026, 06:02 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार को भिलाई स्थित फिल परमार्थ आश्रम के संस्थापक अमित राज ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्रम की गतिविधियों और समाजसेवा से जुड़े कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

अमित राज ने बताया कि आश्रम सड़कों पर लावारिस हालत में घूम रहे बुजुर्गों और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित आश्रय देता है। यहां उनके इलाज, देखभाल, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है।

उन्होंने जानकारी दी कि अब तक आश्रम के माध्यम से 208 लोगों को राहत और पुनर्वास मिल चुका है। वर्तमान में आश्रम में 94 लोग रह रहे हैं, जिनकी नियमित देखरेख की जा रही है। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को आश्रम का दौरा करने का आमंत्रण भी दिया।

राज्यपाल रमेन डेका ने आश्रम के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा बदलाव लाते हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल पहले भी इस संस्था को 2 लाख रुपए की स्वेच्छानुदान राशि प्रदान कर चुके हैं। मुलाकात के दौरान आश्रम के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें