Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बागबाहरा में लोमड़ी का आतंक : बच्ची समेत 3 लोगों पर हमला, गांव में दहशत रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार बागबाहरा में लोमड़ी का आतंक : बच्ची समेत 3 लोगों पर हमला, गांव में दहशत रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार
W 𝕏 f
होम महासमुंद सरस्वती साइकिल योजना: मोहगांव की 49 छात्राओं को म…
मोहगांव में छात्राओं को साइकिल वितरण
मोहगांव में छात्राओं को साइकिल वितरण
महासमुंद

सरस्वती साइकिल योजना: मोहगांव की 49 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

सरस्वती साइकिल योजना के तहत मोहगांव शासकीय हाईस्कूल की 49 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कीर्तिमान रिपोर्ट लक्ष्मी साहू
22 Aug 2026, 04:46 PM
महासमुंद
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहगांव स्थित शासकीय हाईस्कूल में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत 49 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने के बाद छात्राओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। कार्यक्रम में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नरेंद्र दीवान ने की। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार अति विशिष्ट अतिथि और भाजपा मंडल अध्यक्ष खल्लारी लोकेश पनुरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।

बेटियों की पढ़ाई को आसान बना रही योजना

इस अवसर पर भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना बेटियों की शिक्षा को सुगम बनाने के साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।

जाति प्रमाण पत्र की समस्या का भी उठाया मुद्दा

भीखम सिंह ठाकुर ने छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला कलेक्टर को पहले ही पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। वहीं निःशुल्क साइकिल मिलने पर छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिक्षक, अभिभावक और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में पुरन शबर, शाला समिति अध्यक्ष राजेश दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष ममता दीवान, सदस्य चेतन साहू, पालक उदय साहू, सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश ध्रुव, प्राचार्य देवेंद्र चंद्राकर, कोमलचंद साहू और नाथूराम साहू सहित शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें