Tuesday, 14 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बुलडोजर कार्रवाई का विरोध : सुपेला में निगम की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग शर्मसार : सीधी में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार एक्शन : हरियाणा भेजी जा रही थी खैर लकड़ी, रायपुर में वन विभाग ने पकड़ा अवैध कारोबार मौत का कारण बना रहस्य : फिंगेश्वर के सरगी नाला में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, पहचान में जुटी पुलिस बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़े वाहन को लगाई आग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस स्कूल में चाकूबाजी : 11वीं के छात्र ने क्लासमेट पर किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती बुलडोजर कार्रवाई का विरोध : सुपेला में निगम की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग शर्मसार : सीधी में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार एक्शन : हरियाणा भेजी जा रही थी खैर लकड़ी, रायपुर में वन विभाग ने पकड़ा अवैध कारोबार मौत का कारण बना रहस्य : फिंगेश्वर के सरगी नाला में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, पहचान में जुटी पुलिस बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़े वाहन को लगाई आग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस स्कूल में चाकूबाजी : 11वीं के छात्र ने क्लासमेट पर किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय साइक्लोथॉन : NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्श…
इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की साइक्लोथॉन यात्रा
इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की साइक्लोथॉन यात्रा
राष्ट्रीय

साइक्लोथॉन : NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जीतू पटवारी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा शुरू

NEET पेपर लीक मामले के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इंदौर से भोपाल तक साइक्लोथॉन यात्रा शुरू की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में निकली इस साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक पर रोक और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jul 2026, 12:58 PM
मध्य प्रदेश

NEET पेपर लीक मामले और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने साइक्लोथॉन यात्रा शुरू की है। कांग्रेस की यह साइकिल यात्रा बुधवार सुबह इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग परिसर से रवाना हुई। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कर रहे हैं। इंदौर से भोपाल तक चलने वाली यह साइकिल रैली दो दिनों में पूरी होगी। कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा के माध्यम से वह युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। 

परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग

कांग्रेस ने प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए व्यापक सुधारों की मांग की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों की मेहनत प्रभावित होती है और उनका भविष्य संकट में पड़ता है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि दोबारा इस तरह की घटनाएं न हों। कांग्रेस का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में खामियों के कारण युवाओं में निराशा बढ़ रही है। 

इंदौर से शिप्रा तक निकलेगी यात्रा

कांग्रेस की साइक्लोथॉन यात्रा इंदौर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। यात्रा रीगल, हाई कोर्ट, मालवा मिल, भंवरी और विजय नगर होते हुए शिप्रा तक पहुंचेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल होंगे।

यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जनसमर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे। 

शामिल होंगे हजारों साइकिल यात्री

इंदौर से भोपाल तक आयोजित इस साइक्लोथॉन में बड़ी संख्या में साइकिल सवार हिस्सा लेंगे। कांग्रेस के अनुसार, यात्रा के रास्ते में आने वाले प्रत्येक जिले से करीब 500 साइकिल यात्रियों के शामिल होने की योजना है। इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल के प्रतिभागियों को मिलाकर यात्रा के अंतिम चरण में दो हजार से अधिक साइकिल यात्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ भोपाल पहुंचेंगे।

साइकिल चालकों की तैयार की गई सूची

यात्रा को सफल बनाने के लिए इंदौर से भोपाल तक पूरे रास्ते साथ चलने वाले नियमित साइकिल चालकों की अलग सूची तैयार की गई है। इसमें शहर के साइकिलिंग ग्रुप, साइकिल रेसर और विभिन्न फिटनेस क्लबों के सदस्य शामिल हैं। ये प्रतिभागी पूरी यात्रा के दौरान साइक्लोथॉन का हिस्सा रहेंगे।

आष्टा में होगा पहला पड़ाव

कांग्रेस की यह साइकिल यात्रा पहले दिन इंदौर से रवाना होकर सीहोर जिले के आष्टा पहुंचेगी। यहां स्थित गोकुलधाम मैरिज गार्डन में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 15 जुलाई की सुबह यात्रा दोबारा कोठरी कस्बे से शुरू होगी और भोपाल की ओर आगे बढ़ेगी।

दूसरे दिन यात्रा भोपाल पहुंचकर समाप्त होगी, जहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें