Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार : पैसों के लेन-देन की शिकायत पर मंच …
ग्रामीणों की शिकायत सुनते हुए सांसद
ग्रामीणों की शिकायत सुनते हुए सांसद
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार : पैसों के लेन-देन की शिकायत पर मंच से भड़के बृजमोहन,  बोले- जनता का भरोसा टूटने नहीं देंगे

आरंग के नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में उस समय माहौल गर्म हो गया, जब ग्रामीणों ने राजस्व कार्यों में पैसों के लेन-देन की शिकायत की। शिकायत सुनते ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से ही नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को कड़ी फटकार लगाते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने की चेतावनी दी। कार्यक्रम में सड़क, बिजली, पानी और राजस्व से जुड़ी कई समस्याएं भी जनता ने अधिकारियों के सामने रखीं।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 16 May 2026, 06:53 PM · अपडेट: 22 May 2026, 09:55 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम शुक्रवार को उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब ग्रामीणों की शिकायत सुनते ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से ही नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को कड़ी फटकार लगा दी। पैसों के लेन-देन और राजस्व कार्यों में लोगों को परेशान किए जाने की शिकायत पर सांसद का गुस्सा खुलकर सामने आया। उन्होंने साफ कहा कि जनता को परेशान करने वाले अधिकारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित सुशासन तिहार में सुबह से ही ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोग अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। शासन और प्रशासन से सीधे संवाद के इस मंच पर लोगों ने खुलकर अपनी परेशानियां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं।

राजस्व मामलों में शिकायतों की लगी कतार

कार्यक्रम में सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी सामने आईं। ग्रामीणों ने नामांतरण, सीमांकन, नक्शा सुधार और अन्य राजस्व कार्यों में देरी तथा पैसों की मांग किए जाने के आरोप लगाए। कई लोगों ने संयुक्त रूप से शिकायत करते हुए कहा कि बिना लेन-देन के काम समय पर नहीं हो रहे हैं।

ग्रामीणों की शिकायत सुनते ही माहौल गंभीर हो गया और मंच पर मौजूद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तुरंत अधिकारियों से जवाब मांगा।

जनता को परेशान करना बर्दाश्त नहीं

शिकायतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को मंच से ही फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव जाकर सुशासन की बात कर रही है, लेकिन यदि अधिकारी ही जनता का भरोसा तोड़ेंगे तो यह बेहद गंभीर मामला है।

सांसद ने सख्त लहजे में कहा कि जनता के कार्य पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ होने चाहिए। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय होगी।

छोटे कामों के लिए जनता को न भटकाएं

सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि सुशासन तिहार केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतने का अभियान है।

सड़क, बिजली और पानी की समस्याएं भी उठीं

कार्यक्रम में केवल राजस्व ही नहीं, बल्कि सड़क, पेयजल, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दे भी सामने आए। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य मामलों के जल्द समाधान का भरोसा अधिकारियों ने दिया।

कार्यक्रम में आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, नगर पंचायत समोदा अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर, उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन, समोदा मंडल अध्यक्ष देवकुमार साहू, पीलाराम निषाद, के.के. भारद्वाज, गोपाल वर्मा, बेदराम खूंटे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पार्षद मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शिविर में उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें