Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › देश › हादसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव…
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव
देश

हादसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, ट्रक से भिड़ी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में महाराष्ट्र के चार कारोबारियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 25 Jun 2026, 08:54 PM · अपडेट: 20 Oct 2026, 05:48 AM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र स्थित तितरोद के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी छह लोग महाराष्ट्र के औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले थे। वे व्यापारिक कार्य से दिल्ली जा रहे थे, जहां उन्हें मोबाइल और उससे जुड़े उपकरणों की खरीदारी करनी थी। रास्ते में तितरोद के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी।

चार लोगों की मौके पर मौत, दो अस्पताल में भर्ती

हादसे में सचिन गंगाधर, संदीप बोरसे, राजेंद्र कोवडे और रविंद्र काले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अब्दुल खलील और उमर जागीरदार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

काफी मशक्कत के बाद निकाले गए शव

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी देर तक राहत कार्य करना पड़ा। इसके बाद घायलों को अस्पताल और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान कर महाराष्ट्र में रह रहे परिजनों को सूचना दे दी है। अधिकारियों के मुताबिक परिजनों के मंदसौर पहुंचने के बाद पहचान की औपचारिक पुष्टि कर पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल चारों शव सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सुरक्षित रखे गए हैं।

हादसे के कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें