Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › हैवानियत की हदें पार : गर्भवती पत्नी की बेरहमी से…
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
अंबिकापुर (सरगुजा)

हैवानियत की हदें पार : गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर प्राइवेट पार्ट में डाली 10 इंच की लोहे की रेती, आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में अपनी गर्भवती पत्नी से झगड़े के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ दिनों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 18 May 2026, 07:42 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 08:45 AM
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी की डंडे और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। क्रूरता यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने मृतका के प्राइवेट पार्ट में 10 इंच लंबी लोहे की रेती (धार तेज करने वाला औजार) डाल दी। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद तीन दिनों से फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने रविवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम भिट्ठीकला के सेमरघाट की है। आरोपी प्रदीप अगरिया ने 8 साल पहले हीरा बाई (23 वर्ष) से प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार मासूम बच्चे हैं और हीरा बाई इस समय 3 महीने की गर्भवती थी।

14 मई की दोपहर प्रदीप शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी के साथ विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने डंडे और पत्थरों से हीरा बाई को बेरहमी से पीटना और घसीटना शुरू कर दिया। घर में मौजूद बड़ी बेटी अपने पिता के हाथ जोड़कर मां को छोड़ देने की मिन्नतें करती रही, लेकिन हैवान बने प्रदीप का दिल नहीं पसीजा। गंभीर चोटों और अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला मौके पर ही बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके गुप्त अंग में लोहे की रेती डाल दी।

शव छोड़कर अस्पताल से भागा था आरोपी

शाम को जब हीरा बाई के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो आरोपी प्रदीप ने पकड़े जाने के डर से एक खौफनाक साजिश रची। उसने पत्नी की लाश को गमछे के सहारे अपनी बाइक से बांधा और उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गया। वहां डॉक्टरों को गुमराह करने के लिए उसने झूठी कहानी गढ़ी कि उसकी पत्नी सड़क हादसे का शिकार हुई है। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। खुद को फंसता देख आरोपी अस्पताल में ही पत्नी की लाश छोड़कर फरार हो गया।

पोस्टमॉर्टम में डॉक्टर भी रह गए सन्न

15 मई को जब मणिपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम (PM) शुरू हुआ, तो डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। मृतका के प्राइवेट पार्ट से 10 इंच लंबी लोहे की रेती बरामद हुई। इसके अलावा, महिला के शरीर पर बेरहमी से पिटाई के 16 गंभीर निशान मिले। पुलिस जब जांच के लिए आरोपी के घर पहुंची, तो वहां चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और घसीटे जाने के साफ निशान थे। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि प्रदीप आदतन शराबी था और अक्सर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था।

डैम के पास से पकड़ा गया हत्यारा

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था। एसपी के निर्देश पर पुलिस और साइबर सेल की कई टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं।

ताजा अपडेट: रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शहर से सटे ग्राम खैरबार के गंझाडांड़ डैम के पास छिपा हुआ है। पुलिस और साइबर की टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी प्रदीप अगरिया को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और क्रूरता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस खौफनाक वारदात ने एक बार फिर घरेलू हिंसा के भयानक चेहरे को सामने ला दिया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें