Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम देश 1 अप्रैल से बदलेंगे देशभर में कई बड़े नियम, आम आद…
1 अप्रैल 2026 से लागू नए नियम
1 अप्रैल 2026 से लागू नए नियम
देश

1 अप्रैल से बदलेंगे देशभर में कई बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

1 अप्रैल 2026 से देशभर में टैक्स, सैलरी, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, टोल, शेयर बाजार और रेलवे नियमों में बड़े बदलाव लागू होंगे। इन फैसलों का सीधा असर आम आदमी की जेब, निवेश और रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ेगा, जिससे आर्थिक योजना में बदलाव जरूरी हो जाएगा।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 29 Mar 2026, 05:54 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 1 अप्रैल 2026 नियम बदलाव:  देशभर में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब, सैलरी, निवेश और रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ेगा। हर महीने की पहली तारीख को कुछ बदलाव होते हैं, लेकिन इस बार लागू होने वाले नियम ज्यादा व्यापक और असरदार माने जा रहे हैं।
नया आयकर अधिनियम 2025 लागू
सरकार 1961 के पुराने आयकर कानून की जगह 1 अप्रैल से नया आयकर अधिनियम लागू करने जा रही है। इस नए कानून में धाराओं की संख्या 819 से घटाकर 536 कर दी गई है। सरकार का दावा है कि इससे टैक्स सिस्टम अधिक सरल और पारदर्शी बनेगा।
LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव संभव
हर महीने की तरह 1 अप्रैल को भी तेल-गैस कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करेंगी। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
PAN कार्ड नियमों में सख्ती
अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार के साथ अन्य दस्तावेज भी जरूरी होंगे। साथ ही बड़े लेनदेन पर पैन अनिवार्य कर दिया गया है—
  • साल में 10 लाख रुपए से अधिक जमा या निकासी
  • 20 लाख से ज्यादा की संपत्ति खरीद
  • 5 लाख से अधिक की गाड़ी खरीद
सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव
1 अप्रैल से लेबर कोड लागू होने के साथ सैलरी संरचना में बदलाव होगा। कर्मचारियों का बेसिक वेतन कुल CTC का कम से कम 50% होगा। इससे पीएफ और ग्रेच्युटी बढ़ेगी, लेकिन हाथ में मिलने वाली सैलरी कुछ कम हो सकती है।
 HRA नियम होंगे सख्त
यदि कोई व्यक्ति सालाना 1 लाख रुपए से अधिक किराया देता है, तो उसे मकान मालिक का PAN देना अनिवार्य होगा। इसके लिए नया फॉर्म 124 भी लागू किया जाएगा।
डिजिटल पेमेंट होंगे और सुरक्षित
डिजिटल ट्रांजैक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए अब दो-स्तरीय सुरक्षा लागू की जाएगी। यानी केवल OTP से काम नहीं चलेगा, एक अतिरिक्त सुरक्षा परत जोड़ी जाएगी।
टोल प्लाजा पर कैश भुगतान बंद
1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब केवल FASTag या UPI के माध्यम से ही टोल टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा।
शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी महंगी
फ्यूचर्स और ऑप्शंस ट्रेडिंग पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया है। फ्यूचर्स पर टैक्स 0.02% से बढ़कर 0.05% और ऑप्शंस पर 0.01% से बढ़कर 0.15% हो जाएगा।
ATM ट्रांजैक्शन पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क
अब UPI और ATM से निकासी को भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल किया जाएगा। लिमिट पार करने पर हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपए शुल्क देना होगा।
क्रेडिट कार्ड से भर सकेंगे टैक्स
सरकार ने टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए अब क्रेडिट कार्ड से भी टैक्स भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है।
ट्रेन टिकट रद्द करने के नए नियम
रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव किया है—
  • 72 घंटे पहले रद्द करने पर अधिक रिफंड
  • 24–72 घंटे में 25% कटौती
  • 8–24 घंटे में 50% कटौती
  • 8 घंटे से कम समय में कोई रिफंड नहीं
राज्यों में भी बड़े फैसले
राजस्थान: न्यूनतम मजदूरी और काम के नियमों में बदलाव
मध्य प्रदेश: फैमिली पेंशन योजना लागू
उत्तर प्रदेश: अंडों पर एक्सपायरी डेट अनिवार्य
गोल्ड बॉन्ड पर टैक्स नियम बदले
अब केवल सरकार से सीधे खरीदे गए गोल्ड बॉन्ड पर ही टैक्स छूट मिलेगी। सेकेंडरी मार्केट से खरीदने पर टैक्स देना होगा।
पेट्रोल में 20% एथेनॉल अनिवार्य
सरकार ने पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण अनिवार्य कर दिया है, जिससे प्रदूषण कम करने और ईंधन की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें