Friday, 17 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सनसनी : बलौदाबाजार के ट्रैफिक एसआई की पत्नी का शव शिवनाथ नदी में मिला, तीन दिन से थीं लापता दर्दनाक हादसा : नागपुर सड़क हादसा,इलाज के दौरान मासूम की मौत, मातम में डूबा परिवार होटल में युवक की मौत : पुलिस जांच में सामने आई विवाद और फांसी की कहानी, युवती को सखी सेंटर से भेजा गया घर आतंकी नेटवर्क पर ATS की कार्रवाई : गुजरात से जैश-ए-मोहम्मद के 5 और संदिग्ध गिरफ्तार, सीमा पार बैठे आकाओं से जुड़े तार करोड़ों की धोखाधड़ी : 500 टन चीनी का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर FIR सिवनी कांड : आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप के बाद बवाल, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल सनसनी : बलौदाबाजार के ट्रैफिक एसआई की पत्नी का शव शिवनाथ नदी में मिला, तीन दिन से थीं लापता दर्दनाक हादसा : नागपुर सड़क हादसा,इलाज के दौरान मासूम की मौत, मातम में डूबा परिवार होटल में युवक की मौत : पुलिस जांच में सामने आई विवाद और फांसी की कहानी, युवती को सखी सेंटर से भेजा गया घर आतंकी नेटवर्क पर ATS की कार्रवाई : गुजरात से जैश-ए-मोहम्मद के 5 और संदिग्ध गिरफ्तार, सीमा पार बैठे आकाओं से जुड़े तार करोड़ों की धोखाधड़ी : 500 टन चीनी का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर FIR सिवनी कांड : आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप के बाद बवाल, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) NEET में तीसरी बार असफल होने पर 20 वर्षीय छात्रा …
छात्रा की मौत के मामले की जांच करती पुलिस टीम।
छात्रा की मौत के मामले की जांच करती पुलिस टीम।
जगदलपुर (बस्तर)

NEET में तीसरी बार असफल होने पर 20 वर्षीय छात्रा ने दी जान, कमरे से मिला सुसाइड नोट

जगदलपुर में NEET UG 2026 में लगातार तीसरी बार असफल होने के बाद 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है और मामले की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Jul 2026, 07:47 PM
जगदलपुर
NEET UG 2026 के परिणाम आने के कुछ ही घंटों बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा लगातार तीसरी बार NEET परीक्षा में सफल नहीं हो सकी थी। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है और इलाके में भी मातम छा गया।

लगातार तीसरी बार नहीं मिली सफलता 

पुलिस के अनुसार, छात्रा पिछले तीन वर्षों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी। उसने इस वर्ष भी परीक्षा दी थी, लेकिन घोषित परिणाम में सफलता नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि रिजल्ट देखने के बाद वह काफी निराश हो गई थी। 

देर रात कमरे में मिला शव 

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात छात्रा ने परिवार के साथ भोजन किया और देर रात तक अपने लैपटॉप पर रिजल्ट देख रही थी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे जब उसकी मां कमरे में पहुंचीं तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कमरे से मिला सुसाइड नोट 

सीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि परीक्षा में सफलता को लेकर वह मानसिक दबाव महसूस कर रही थी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें