Friday, 14 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव अब प्री-पेड मीटर से चलेंगे नगरीय निकायों के सरकारी दफ्तर, सेवाएं बाधित हुई तो अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी 15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव अब प्री-पेड मीटर से चलेंगे नगरीय निकायों के सरकारी दफ्तर, सेवाएं बाधित हुई तो अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार रिमझिम बारिश में 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली…
वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विद्यार्थी और नागरिक
वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विद्यार्थी और नागरिक
राज्य सरकार

रिमझिम बारिश में 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा रायगढ़

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रायगढ़ जिला मुख्यालय में रिमझिम बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की मौजूदगी में करीब 200 फीट लंबा विशाल तिरंगा लेकर नागरिक शहर की सड़कों पर निकले।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Aug 2026, 02:54 PM
रायपुर
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रायगढ़ जिला मुख्यालय में रिमझिम बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की मौजूदगी में करीब 200 फीट लंबा विशाल तिरंगा लेकर नागरिक शहर की सड़कों पर निकले। यात्रा में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। 

पुष्पवर्षा कर शहरवासियों ने किया स्वागत 

तिरंगा यात्रा नटवर स्कूल से शुरू होकर बेटी बचाओ चौक, सुभाष चौक और अग्रसेन चौक से होते हुए सिदूर पार्क स्थित इतवारी बाजार पहुंची। यात्रा के रास्ते में शहरवासियों ने जगह-जगह प्रतिभागियों का स्वागत किया। ओवरब्रिज से पुष्पवर्षा कर विशाल तिरंगे का अभिनंदन किया गया। यात्रा में शामिल लोगों के लिए जूस वितरण की व्यवस्था भी की गई थी। बारिश के बावजूद नागरिक देशभक्ति गीतों पर कदम से कदम मिलाकर चलते रहे।  
करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल
  रायगढ़ में 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा

राष्ट्रनायकों के स्वरूप में दिखे विद्यार्थी

यात्रा में स्कूली विद्यार्थी हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के संदेशों वाली तख्तियां लेकर शामिल हुए। कई बच्चों ने छत्तीसगढ़ महतारी, भारत माता, रवींद्रनाथ टैगोर, झांसी की रानी और भगत सिंह सहित महान राष्ट्रनायकों का स्वरूप धारण किया। बाजे-गाजे और देशभक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा ने राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और जनभागीदारी का संदेश दिया। विद्यार्थियों की वेशभूषा और प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। 

शहीदों को नमन कर युवाओं से किया आह्वान 

सिदूर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, गौरव और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया एकता का संदेश

मंचीय कार्यक्रम में स्कूली और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने कथक सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और विविधता में एकता का संदेश दिया गया। वित्त मंत्री ने प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। जिले में 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम्’ थीम पर अभियान चलाया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें