Friday, 21 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार दो बैग में 21 किलो गांजा जब्त, बिलासपुर स्टेशन से दंपती गिरफ्तार 3 सिलेंडर लिए, रिकॉर्ड में निकले 10, गैस एजेंसी पर फर्जी रिफिलिंग का आरोप 87 हज़ार का बिल बकाया होने पर काट दी बिजली, तो कर्मचारी पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR गरियाबंद में तांत्रिक-अंधविश्वास के नाम पर ठगी, नींबू और जादू-टोने का डर दिखाकर महिला से 18,500 ठगे डॉक्टर का पता पूछा, फिर महिला की सुध-बुध हुई गायब, 80 हजार के जेवर ले उड़े बदमाश नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार दो बैग में 21 किलो गांजा जब्त, बिलासपुर स्टेशन से दंपती गिरफ्तार 3 सिलेंडर लिए, रिकॉर्ड में निकले 10, गैस एजेंसी पर फर्जी रिफिलिंग का आरोप 87 हज़ार का बिल बकाया होने पर काट दी बिजली, तो कर्मचारी पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR गरियाबंद में तांत्रिक-अंधविश्वास के नाम पर ठगी, नींबू और जादू-टोने का डर दिखाकर महिला से 18,500 ठगे डॉक्टर का पता पूछा, फिर महिला की सुध-बुध हुई गायब, 80 हजार के जेवर ले उड़े बदमाश
W 𝕏 f
होम बिलासपुर 3 सिलेंडर लिए, रिकॉर्ड में निकले 10, गैस एजेंसी प…
गैस एजेंसी पर फर्जी रिफिलिंग का मामला
गैस एजेंसी पर फर्जी रिफिलिंग का मामला
🔴 BREAKING बिलासपुर

3 सिलेंडर लिए, रिकॉर्ड में निकले 10, गैस एजेंसी पर फर्जी रिफिलिंग का आरोप

बिलासपुर के तारबाहर स्थित विनोद गैस एजेंसी पर एक उपभोक्ता ने उनके नाम पर कथित रूप से फर्जी सिलेंडर रिफिल दर्ज करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता मनीष मिश्रा का दावा है कि उन्होंने सालभर में केवल तीन सिलेंडर लिए, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड में उनके नाम से 10 सिलेंडर जारी होना दिख रहा है। उन्होंने सात अतिरिक्त सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी की आशंका जताते हुए खाद्य विभाग में शिकायत की है।

कीर्तिमान न्यूज
21 Aug 2026, 12:55 PM
बिलासपुर
बिलासपुर शहर में रसोई गैस एजेंसियों की मनमानी और कालाबाजारी का दायरा लगातार फैलता जा रहा है। मगरपारा की बालाजी एजेंसी में सामने आई गड़बड़ियों के बाद अब तारबाहर स्थित विनोद गैस एजेंसी से फर्जीवाड़े का एक नया मामला उजागर हुआ है। यहां एक उपभोक्ता ने पूरे साल में केवल तीन गैस सिलेंडर रिफिल कराए, लेकिन जब उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल जांचा तो उनके नाम पर 10 सिलेंडर जारी होना दर्ज मिला। मामले के पीड़ित अधिवक्ता मनीष मिश्रा हैं। उन्होंने एजेंसी पर सीधे तौर पर नाम का दुरुपयोग कर सिलेंडर की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। 

रिकॉर्ड में नाम किसी का सिलेंडर किसी को  

मनीष का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन डेटा देखने के बाद जब अपने स्तर पर पड़ताल की, तो पता चला कि बाकी के सात सिलेंडर किसी और को ऊंचे दामों पर बेच दिए गए और रिकॉर्ड में डिलीवरी उनके नाम चढ़ा दी गई। धांधली की पुष्टि होने के बाद पीड़ित उपभोक्ता ने साक्ष्यों के साथ खाद्य विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और एजेंसी संचालक समेत कर्मचारियों पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है। 

अधिकांश एजेंसियों में फर्जी रिफिलिंग का मामला 

शिकायत के बाद विभाग का रवैया टालमटोल वाला रहा है। आरोप है कि खाद्य विभाग ने मामले को शांत करने के लिए जांच टीम तो बनाई, लेकिन हफ्तों बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई और न ही एजेंसी के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम उठाया गया। बिलासपुर की अधिकांश एजेंसियों में आम उपभोक्ताओं के नाम पर फर्जी रिफिलिंग दर्ज कर कमर्शियल इस्तेमाल या कालाबाजारी के लिए सिलेंडर निकालने का खेल चल रहा है। झंझट और दफ्तरी चक्करों के डर से ज्यादातर लोग आवाज नहीं उठाते, जिसका फायदा संचालक उठा रहे हैं।
प्रशासन जल्द सख्त कदम नहीं उठाता तो जाऊंगा अदालत
"मैंने एजेंसी से सिर्फ 3 सिलेंडर लिए हैं, जबकि रिकॉर्ड में 10 दर्ज हैं। यह साफ-साफ धोखाधड़ी है। खाद्य विभाग में साक्ष्य देने के बाद भी कार्रवाई रुकी हुई है। अगर प्रशासन ने जल्द सख्त कदम नहीं उठाया, तो मैं इस मामले को लेकर सीधे अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगा।" — मनीष मिश्रा, पीड़ित उपभोक्ता व अधिवक्ता
शहर में लगातार दूसरे बड़े मामले के सामने आने के बाद भी विभागीय चुप्पी पर अब सवाल उठने लगे हैं। यदि समय रहते इन एजेंसियों का ऑडिट नहीं किया गया, तो आम जनता के हक पर यह डाका ऐसे ही पड़ता रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें