Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: OPD में 20% बढ़े मरीज, हर चौथे में फ्लू के लक्षण चरित्र शंका में पत्नी और युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: OPD में 20% बढ़े मरीज, हर चौथे में फ्लू के लक्षण चरित्र शंका में पत्नी और युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 मजदूरों की मौत,…
ट्रक-पिकअप की टक्कर
ट्रक-पिकअप की टक्कर
🔴 BREAKING बलरामपुर-रामानुजगंज

ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल

बलरामपुर के राजपुर-कुसमी मार्ग पर बॉक्साइट लोड ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।

कीर्तिमान रिपोर्ट यशोदा साहू
22 Aug 2026, 01:06 PM
बलरामपुर
बलरामपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग पर सेवारी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हुआ, जहां बॉक्साइट से लदे ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक पिकअप में चालक सहित कुल 11 लोग सवार थे। इनमें अधिकांश मजदूर प्रतापपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और सभी काम के सिलसिले में शंकरगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो बजे सेवारी स्कूल के पास सामने से आ रहे बॉक्साइट लोड ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई पिकअप

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कुछ लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे, जबकि कुछ वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसे में तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तत्काल बाहर निकालकर राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सातों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान की कोशिश जारी 

तीनों मृतकों के शव राजपुर अस्पताल में रखवाए गए हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल मृतकों के नाम और पते की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। परिजनों के पहुंचने और पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और पिकअप को जब्त कर लिया है। मामले में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दुर्घटना के समय दोनों वाहनों की रफ्तार कितनी थी और हादसे के पीछे किसी तरह की लापरवाही तो नहीं थी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें