📅 Sunday, 26 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ा विमान हादसा टला : टेकऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 घायल दुर्ग में सनसनी : पत्थर से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, करहीडीह क्षेत्र में दहशत का माहौल खूनी संघर्ष : आपसी रंजिश के चलते फेब्रिकेशन कर्मी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, इलाके में दहशत अंधविश्वास की खूनी परिणति : झाड़-फूंक से रोकने पर कलयुगी बेटे ने मां को हंसिए से उतारा मौत के घाट भरोसे का कत्ल : ढाई साल की दोस्ती और शादी का झूठा वादा, गर्भवती युवती को छोड़ भाग रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा मानवता शर्मसार : रास्ता पूछने वाली युवती से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा बड़ा विमान हादसा टला : टेकऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 घायल दुर्ग में सनसनी : पत्थर से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, करहीडीह क्षेत्र में दहशत का माहौल खूनी संघर्ष : आपसी रंजिश के चलते फेब्रिकेशन कर्मी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, इलाके में दहशत अंधविश्वास की खूनी परिणति : झाड़-फूंक से रोकने पर कलयुगी बेटे ने मां को हंसिए से उतारा मौत के घाट भरोसे का कत्ल : ढाई साल की दोस्ती और शादी का झूठा वादा, गर्भवती युवती को छोड़ भाग रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा मानवता शर्मसार : रास्ता पूछने वाली युवती से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ 5 साल के प्यार का दर्दनाक अंत : ‘धोखे’ से टूटा दि…
कथित प्रेम प्रसंग से आहत होकर आत्महत्या की
कथित प्रेम प्रसंग से आहत होकर आत्महत्या की
छत्तीसगढ़ ⭐ Featured

5 साल के प्यार का दर्दनाक अंत : ‘धोखे’ से टूटा दिल, युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाटागांव इलाके में एक युवक ने प्रेम संबंध में कथित धोखे से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में अपनी गर्लफ्रेंड पर कई लड़कों से बात करने का आरोप लगाते हुए मानसिक पीड़ा जाहिर की। उसने साफ लिखा कि इस कदम के लिए परिवार जिम्मेदार नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
26 Apr 2026, 11:32 AM
📍 रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक भावुक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध में कथित धोखे से आहत एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव का है। घटना 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

 क्या है पूरा मामला?

भाटागांव निवासी कोमल वर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में पिता और छोटा भाई सो रहे थे, जबकि मां एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। सुबह जब परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई, तो घर में कोहराम मच गया।

 सुसाइड नोट में छलका दर्द

मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में उसकी मानसिक पीड़ा साफ झलकती है। उसने लिखा कि वह पिछले 5 वर्षों से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था और 3 दिसंबर 2019 से दोनों साथ थे। नोट में उसने आरोप लगाया कि उसकी गर्लफ्रेंड उसके रहते हुए भी 3-4 अन्य लड़कों से बात करती थी। उसने लिखा—

“पहले भी ऐसा करती थी और आज भी करती है… जब भी पकड़ी जाती, बहाना बनाकर मना लेती थी।”

 ‘हमेशा लड़कों को ही क्यों गलत ठहराया जाता है?’

युवक ने अपने नोट में समाज पर भी सवाल उठाए। उसने लिखा कि हर बार लड़कों को ही गलत क्यों ठहराया जाता है, जबकि उसके साथ लगातार धोखा होता रहा। उसने यह भी लिखा कि उसने कई बार अपनी गर्लफ्रेंड को सुधारने का मौका दिया, लेकिन हालात नहीं बदले।

 ‘परिवार पर कोई दबाव नहीं’

सुसाइड नोट में युवक ने साफ तौर पर लिखा कि इस कदम के पीछे परिवार का कोई दबाव नहीं है और उसके घरवालों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसने यह भी उल्लेख किया कि वह यह कदम “सबक सिखाने” के लिए उठा रहा है।

 पुलिस जांच जारी

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें