Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ 5450 मोतियाबिंद ऑपरेशन पूरा कर लक्ष्य से आगे, 25 …
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

5450 मोतियाबिंद ऑपरेशन पूरा कर लक्ष्य से आगे, 25 अप्रैल तक सभी विकासखण्डों को दृष्टिहीनता मुक्त बनाने की तैयारी

महासमुंद जिले में राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद मुक्त अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 5000 ऑपरेशन के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 5450 सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जा चुके हैं। जिले के शासकीय, अनुबंधित और निजी अस्पतालों में यह कार्य हुआ है। प्रशासन का लक्ष्य है कि 25 अप्रैल 2026 तक सभी विकासखण्डों को “मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त” घोषित किया जाए, जिसके लिए ग्राम, सेक्टर और विकासखण्ड स्तर पर सूचीबद्ध मरीजों का पूर्ण उपचार और सत्यापन किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Apr 2026, 10:45 AM · अपडेट: 28 Apr 2026, 11:10 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् महासमुंद जिले के समस्त विकासखण्डों को “मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त विकासखण्ड 25 अप्रैल 2026 तक घोषित किया जाएगा। डॉ. अनिल कुमार गोरियार, जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम ने बताया कि मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा महासमुंद जिले को वर्ष 2025-26 में 5000 मोतियाबिंद ऑपरेशन का लक्ष्य दिया गया था। 
जिसके विरूद्ध महासमुंद जिले में 5450 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खरोरा, महासमुंद में पदस्थ नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार साहू 470, डॉ. मंजूषा चन्द्रसेन 536, डॉ. अनिल कुमार गोरियार 255, डॉ. रितू बजाज 275, डॉ. नेहा सिंह 44 मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया है। जिले में शासकीय अस्पताल, अनुबंधित अस्पताल एवं निजी अस्पताल मिलाकर कुल 5450 मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। 
नेत्र सहायक अधिकारियों से समन्वय
यह जिले की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, इसके तहत् जिले के समस्त विकासखण्डों को “मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त विकासखण्ड’ 25 अप्रैल 2026 तक घोषित किया जाएगा। अवधेश कुमार यादव, सहायक नोडल अधिकारी, अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा महासमुंद जिले के समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारियों से समन्वय करेंगे।
उन्होने बताया कि जिले के समस्त नेत्र सहायक अधिकारी ग्रामवार अपने क्षेत्र के चिन्हांकित मोतियाबिंद रोगियों एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सूची संधारित कर रखेंगे जिसे अंतिम सूची माना जाएगा। जिसके आधार पर ग्राम वार ’मोतियाबिंद दृष्टिहीनता रहित ग्राम’ घोषित किया जाएगा। 
दृष्टिहीन रहित ग्राम घोषित
ग्रामवार समीक्षा कर जिस गांव के सभी मोतियाबिंद दृष्टिहीन रोगियों का ऑपरेशन पूरा हो गया है। उस गांव के सरपंच, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा संलग्न प्रारूप के अनुसार “मोतियाबिंद दृष्टिहीन रहित ग्राम घोषित किया जाएगा। ग्राम की सूची का सेक्शन वार फिर सेक्टर वार चिन्हित करते हुए पुरे विकासखण्ड के समस्त सेक्टर के मोतियाबिंद दृष्टिहीनता रहित हो जाने पर तहसीलदार एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा संलग्न प्रारूप के अनुसार “मोतियाबिंद दृष्टिहीनता रहित विकासखण्ड घोषित किया जावेगा। यह 25 अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। 
इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा राज्य कार्यक्रम अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। ग्राम, सेक्शन, सेक्टर एवं विकासखण्ड को ’मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त घोषित किया जाएगा। मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त होने की पुष्टि अन्य जिले की टीम द्वारा कराई जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें