Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार 72nd National Film Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर…
Honouring Indian cinema stars today(Image Source: akashvani)
Honouring Indian cinema stars today(Image Source: akashvani)
केंद्र सरकार

72nd National Film Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एकता नगर में करेंगी विजेताओं को सम्मानित, अनंत नाग को मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

72nd National Film Awards: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्का समारोह का आयोजन आज एकता नगर (केवडिया) में किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। समारोह में दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। वहीं ‘आर्टिकल 370’, ममूटी, कार्तिक आर्यन, यामी गौतम और अन्य कलाकारों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मान मिलेगा।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 10:59 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
72nd National Film Awards: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह में पहुंचकर वर्ष 2024 की बेहतरीन फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित करेंगी। साल 1954 में शुरू हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च सिनेमाई सम्मानों में गिने जाते हैं। इन पुरस्कारों के जरिए फीचर फिल्म, गैर-फीचर फिल्म और सिनेमा लेखन सहित कई श्रेणियों में उत्कृष्ट रचनात्मक और तकनीकी योगदान को पहचान दी जाती है। 
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पहल के तहत इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहर किया जा रहा है। एकता नगर में होने वाला यह कार्यक्रम भारतीय सिनेमा की विविधता और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को भी दर्शाएगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2024 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को सम्मानित करेंगी। भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। 

सितारों से सजेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 

केवडिया स्थित एकता नगर में समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देशभर से अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्देशक और तकनीकी विशेषज्ञ इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर विशेष सजावट और रोशनी की व्यवस्था की गई है। 

'आर्टिकल 370' को मिला सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान 

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कई चर्चित फिल्मों ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से ममूटी को फिल्म 'ब्रह्मयुगम' और कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए दिया गया है। फिल्म 'अमरन' के लिए राजकुमार पेरियासामी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। जबकि 'कल्कि 2898 एडी' को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया है। 

गैर-फीचर श्रेणी में भी प्रतिभाओं का सम्मान 

गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में मराठी फिल्म 'भंगार' को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। वहीं निर्देशक आनंद एल राय को 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - एकता का प्रतीक' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का सम्मान मिलेगा। इसके अलावा संथाली फिल्म 'अंगेन' के लिए रवि राज मुर्मू को गैर-फीचर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह हर साल भारतीय सिनेमा में नए प्रयोग, शानदार अभिनय और तकनीकी उपलब्धियों को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण मंच बनता है। इस बार एकता नगर में आयोजित होने वाला यह समारोह देश की फिल्मी विरासत और बदलते सिनेमा के सफर को एक साथ प्रस्तुत करेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें