Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती CG Tehsildar Transfer: प्रशासनिक कसावट के तहत बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार बदले गए theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती CG Tehsildar Transfer: प्रशासनिक कसावट के तहत बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार बदले गए
W 𝕏 f
होम कारोबार Aadhaar Face Authentication: अब दूसरे ऐप में जाने…
UIDAI ने Face Authentication SDK और Sandbox लॉन्च किया (Image Source: AI Genrated)
UIDAI ने Face Authentication SDK और Sandbox लॉन्च किया (Image Source: AI Genrated)
कारोबार Featured

Aadhaar Face Authentication: अब दूसरे ऐप में जाने की जरूरत नहीं, UIDAI ने लॉन्च किया नया सिस्टम

Aadhaar Face Authentication: आधार से जुड़ी पहचान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए UIDAI ने फेस ऑथेंटिकेशन से जुड़ी दो नई सुविधाएं लॉन्च की हैं। इनके जरिए बैंक, इंश्योरेंस, ब्रोकिंग और दूसरे डिजिटल ऐप अपने ही प्लेटफॉर्म पर Aadhaar Face Authentication की सुविधा जोड़ सकेंगे।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
10 Sep 2026, 12:37 PM
नई दिल्ली
Aadhaar Face Authentication: आधार से जुड़ी पहचान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए UIDAI ने फेस ऑथेंटिकेशन से जुड़ी दो नई सुविधाएं लॉन्च की हैं। इनके जरिए बैंक, इंश्योरेंस, ब्रोकिंग और दूसरे डिजिटल ऐप अपने ही प्लेटफॉर्म पर Aadhaar Face Authentication की सुविधा जोड़ सकेंगे। 
UIDAI ने बुधवार को Global Fintech Fest 2026 में Aadhaar Face Authentication SDK और Aadhaar Face Authentication Sandbox लॉन्च किया। इन सुविधाओं का मकसद संस्थाओं को अपने मोबाइल ऐप में आधार आधारित फेस वेरिफिकेशन उपलब्ध कराने में मदद करना है।

अब ऐप बदलने की परेशानी होगी कम

मान लीजिए कोई व्यक्ति बैंक या इंश्योरेंस ऐप पर नया अकाउंट खोल रहा है और पहचान के लिए आधार फेस वेरिफिकेशन जरूरी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यूजर उसी ऐप के भीतर अपना फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकेगा। उसे वेरिफिकेशन के लिए अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। 

बैंक और फिनटेक कंपनियों को भी मिलेगा फायदा

Aadhaar Face Authentication SDK की मदद से बैंक, इंश्योरेंस कंपनियां, फिनटेक और ब्रोकिंग जैसी संस्थाएं अपने मोबाइल ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन को इंटीग्रेट कर सकेंगी। इससे डिजिटल KYC और पहचान से जुड़ी प्रक्रियाओं को ज्यादा सहज बनाया जा सकता है।

पहले FaceRD ऐप का करना पड़ता था इस्तेमाल

मौजूदा व्यवस्था में आधार फेस ऑथेंटिकेशन के लिए कई मामलों में FaceRD ऐप की जरूरत पड़ती थी। इसका मतलब था कि यूजर को जिस ऐप पर वह KYC या अकाउंट खोलने की प्रक्रिया कर रहा है, वहां से दूसरे ऐप पर जाना पड़ता था। नई सुविधा इसी अतिरिक्त चरण को कम करने की कोशिश है।

 Sandbox से पहले ही की जा सकेगी टेस्टिंग

UIDAI ने Aadhaar Face Authentication Sandbox भी लॉन्च किया है, जिसकी मदद से बैंक, इंश्योरेंस कंपनियां, फिनटेक और दूसरी संस्थाएं अपने ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा लागू करने से पहले उसकी अच्छी तरह टेस्टिंग कर सकेंगी। यह एक सुरक्षित टेस्टिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा, जहां कंपनियां वास्तविक सिस्टम में सेवा शुरू करने से पहले अलग-अलग चरणों की जांच कर पाएंगी।  

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें