Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप
W 𝕏 f
होम › कारोबार › टाटा संस में नेतृत्व पर हलचल, 18 अगस्त की AGM से …
टाटा संस चेयरमैन एन चंद्रशेखरन
टाटा संस चेयरमैन एन चंद्रशेखरन
कारोबार

टाटा संस में नेतृत्व पर हलचल, 18 अगस्त की AGM से पहले चंद्रशेखरन के इस्तीफे की चर्चा

देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों में शामिल टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में नेतृत्व को लेकर हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पद छोड़ने की संभावना पर विचार कर रहे हैं और इस संबंध में अपने कुछ करीबी लोगों से चर्चा भी कर चुके हैं। हालांकि, चंद्रशेखरन या टाटा संस की ओर से इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Aug 2026, 01:17 PM · अपडेट: 26 Sep 2026, 05:40 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों में शामिल टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में नेतृत्व को लेकर हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पद छोड़ने की संभावना पर विचार कर रहे हैं और इस संबंध में अपने कुछ करीबी लोगों से चर्चा भी कर चुके हैं। हालांकि, चंद्रशेखरन या टाटा संस की ओर से इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

18 अगस्त AGM अहम

टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) 18 अगस्त को होने वाली है। चंद्रशेखरन के भविष्य के लिहाज से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चेयरमैन के तौर पर उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 तक है, लेकिन इसके लिए टाटा संस के बोर्ड में उनका दोबारा डायरेक्टर नियुक्त होना अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रशेखरन ने AGM के नतीजे का इंतजार करने के बजाय पहले ही पद छोड़ने की संभावना पर अपने करीबियों से चर्चा की है। यदि AGM में उनकी पुनर्नियुक्ति नहीं होती है तो इसका असर उनकी चेयरमैनशिप पर पड़ सकता है।  

टाटा ट्रस्ट्स के रूख पर नजर 

इस पूरे मामले में टाटा ट्रस्ट्स की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा के रुख को लेकर भी चर्चा है। आगामी बैठक में यह स्थिति साफ हो सकती है कि ट्रस्ट्स 18 अगस्त की AGM में किस तरह मतदान करेंगे।इसी बीच सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) को लेकर भी स्थिति उलझी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर ने फिलहाल ट्रस्ट को कुछ फैसले लेने से रोक रखा है। ऐसे में AGM में उसकी भागीदारी को लेकर भी सवाल बने हुए हैं।  

AGM में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी

नोएल टाटा, डेरियस खंबाटा और जहांगीर जहांगीर समेत SRTT के कुछ ट्रस्टियों ने महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर से AGM में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि ट्रस्ट के हितों की रक्षा के लिए बैठक में शामिल होना जरूरी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस अनुरोध पर विजय सिंह और वेणु श्रीनिवासन के हस्ताक्षर नहीं हैं।  

कारोबार पर असर की चिंता 

ष्टाटा ग्रुप से जुड़े कुछ लोगों और अधिकारियों ने मौजूदा अनिश्चितता पर चिंता जताई है। उनका मानना है कि शीर्ष स्तर पर फैसले लेने में जारी गतिरोध का असर समूह के कारोबारी निर्णयों पर पड़ सकता है। कंपनी एक्ट के प्रावधानों को लेकर भी कुछ कानूनी सवाल सामने आ रहे हैं, खासकर उस स्थिति में जब कोरम के अभाव में AGM आयोजित नहीं हो पाती। 

अब 18 अगस्त पर निगाहें 

फिलहाल एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर आधिकारिक तौर पर पुष्ट नहीं हुई है। ऐसे में उद्योग जगत की निगाहें 18 अगस्त की AGM पर टिकी हैं। बैठक में होने वाले फैसले से चंद्रशेखरन की भूमिका और टाटा संस के शीर्ष नेतृत्व की आगे की तस्वीर स्पष्ट हो सकती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें