Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान Parasia Car Accident: अनियंत्रित कार की टक्कर से, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हादसे में बच्चे समेत चार घायल Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान Parasia Car Accident: अनियंत्रित कार की टक्कर से, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हादसे में बच्चे समेत चार घायल Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार
W 𝕏 f
होम महासमुंद Abhiyan: भाजपा ने मनाया सेवा संकल्प अभियान, दीप प…
The Seva Sankalp Abhiyan was observed with the lighting of a lamp (Image Source: Keertiman Media)
The Seva Sankalp Abhiyan was observed with the lighting of a lamp (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Abhiyan: भाजपा ने मनाया सेवा संकल्प अभियान, दीप प्रज्वलित कर लिया जनसेवा का संकल्प

Abhiyan: बागबाहरा में भाजपा शहर मंडल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 10:07 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
स्रोत: प्रेस विज्ञप्ति
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बागबाहरा शहर मंडल द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष डिंपल ध्रुव के नेतृत्व में शहर के प्रमुख स्थानों सहित दुर्गा मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर जन्मदिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रसेवा, जनसेवा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्यों को पहुंचाने का संकल्प लिया। शहर के विभिन्न बूथों में भी कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलन सहित अभियान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।

प्रधानमंत्री के स्वस्थ्य जीवन की कामना

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही उनके सेवा कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अलका चंद्राकर, स्वतंत्र निदेशक (इस्पात), नरेश चंद्राकर, आबिद खान, जसरा‍ज बाला चंद्राकर, हरमीत बग्गा, मंडल महामंत्री तुकाराम चंद्राकर, अतुल गंडेचा, अशोक दीप, नारायण तांडी, नरेश जैन, राहुल अग्रवाल, दुर्गा शंकर दुबे एवं नीरू मानिकपुरी उपस्थित रहे।

राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प 

इसके अलावा पार्षद प्रीति, महेंद्र गुप्ता, प्रेम साहू, उदय चंदेल, एल्डरमैन सुकेश महंती, मोती पुजारा, दुर्गा वस्त्रकार, मदन देवांगन तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र चंद्राकर सहित लोकेश नायक, तिलेश्वर साहू, ट्विंकल चौहान एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। दीपों से जगमगाते दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “सेवा ही संगठन” की भावना के साथ जनसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें