Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद कार्रवाई : ट्रक में छिपा था 16 लाख का गांजा, महास…
पुलिस द्वारा 16 लाख का गांजा जब्त और आरोपी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा 16 लाख का गांजा जब्त और आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद

कार्रवाई : ट्रक में छिपा था 16 लाख का गांजा, महासमुंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

कोमाखान पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गुजरात ले जाई जा रही भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप पकड़ ली। पुलिस ने 32.070 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 16.10 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन और 17 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Jul 2026, 11:58 AM · अपडेट: 11 Jul 2026, 06:12 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोमाखान पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गुजरात ले जाई जा रही भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप पकड़ ली। पुलिस ने 32.070 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 16.10 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन और 17 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर जांच नाके में हुई कार्रवाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए गांजा की खेप ओडिशा से गुजरात ले जाई जा रही है।  

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए गांजा की खेप ओडिशा से गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर ग्राम टेमरी स्थित जांच नाका पर ट्रक क्रमांक GJ-19-V-3344 को रोककर तलाशी ली गई। शुरुआत में ट्रक पूरी तरह खाली दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को संदेह होने पर बारीकी से जांच की गई।

तिरपाल में दो परतों के बीच छिपाई थी खेप 

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि ट्रक के डाले में बिछी तिरपाल की दो परतों के बीच विशेष रूप से एक गुप्त जगह बनाई गई थी। इसी स्थान पर गांजा छिपाकर रखा गया था, जिससे ऊपर से देखने पर ट्रक खाली नजर आए। पुलिस ने छिपाकर रखे गए 32.070 किलोग्राम गांजा को बरामद कर तत्काल जब्त कर लिया। 

ओडिशा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी 

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान प्रदीप महापात्र (52) निवासी तलरामपल्ली, थाना कोदला, जिला गंजाम (ओडिशा) और हाडुबंधु स्वांई (47) निवासी बादरखपल्ली, थाना कोदला, जिला गंजाम (ओडिशा) के रूप में बताई। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे यह गांजा गंजाम से लेकर गुजरात के सूरत शहर में सप्लाई करने जा रहे थे। 

छह महीने में 73 क्विंटल गांजा जब्त

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों के दौरान महासमुंद जिले से 73 क्विंटल गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 36 करोड़ 43 लाख रुपए आंकी गई है। इसी अवधि में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में 261 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लगातार हो रही कार्रवाई से पुलिस अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी पर शिकंजा कसने का दावा कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें