Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) एक्शन : फॉरेस्ट नाका पर पुलिस की घेराबंदी, बैग से…
गांजा तस्करी के आरोपी गिरफ्तार
गांजा तस्करी के आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर (बस्तर)

एक्शन : फॉरेस्ट नाका पर पुलिस की घेराबंदी, बैग से निकला 12.7 किलो गांजा

बस्तर पुलिस ने नगरनार थाना क्षेत्र में 12 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। पुलिस ने करीब 6.35 लाख रुपये का गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 11:22 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 08:29 PM
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 35 हजार रुपए है। दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे। कार्रवाई नगरनार थाना क्षेत्र के धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास की गई। 
नगरनार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक काले रंग के पिट्ठू बैग में गांजा लेकर धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्धों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

बैग से बरामद हुआ 12.7 किलो गांजा 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के बैग की तलाशी ली तो उसमें छह पैकेटों में रखा कुल 12 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 6.35 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा से लेकर उत्तर प्रदेश पहुंचाने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिओम शर्मा (19), निवासी सरफदीनपुर, थाना मलावा, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) तथा मोनू चौरसिया (24), निवासी थाना सुरसा, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। 

NDPS एक्ट के तहत भेजा गया जेल

पुलिस दोनों के नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। नगरनार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया है। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें