Thursday, 18 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
वारदात : क्रेशर रोड किनारे अधजली महिला का शव मिला, हत्या कर पहचान मिटाने की आशंका खुलासा : दुर्ग में पंचायत के भीतर उपसरपंच पर हमला, CCTV फुटेज से खुला पूरा मामला दर्दनाक घटना : घर में पिता और दो मासूम बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप खुलासा : 6 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, 30 खातों की जांच जारी कार्रवाई : RES विभाग का प्रभारी SDO 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्ट्रीट फूड : जोमैटो से मंगाई वेज बिरयानी में निकला कीड़ा, खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट को किया सील वारदात : क्रेशर रोड किनारे अधजली महिला का शव मिला, हत्या कर पहचान मिटाने की आशंका खुलासा : दुर्ग में पंचायत के भीतर उपसरपंच पर हमला, CCTV फुटेज से खुला पूरा मामला दर्दनाक घटना : घर में पिता और दो मासूम बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप खुलासा : 6 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, 30 खातों की जांच जारी कार्रवाई : RES विभाग का प्रभारी SDO 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्ट्रीट फूड : जोमैटो से मंगाई वेज बिरयानी में निकला कीड़ा, खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट को किया सील
W 𝕏 f
होम जशपुर कार्रवाई : RES विभाग का प्रभारी SDO 30 हजार की रि…
रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई
रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई
🔴 BREAKING जशपुर

कार्रवाई : RES विभाग का प्रभारी SDO 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए RES विभाग के प्रभारी SDO संजय दिवाकर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह रिश्वत मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत कपरोल में हुए निर्माण कार्य की जांच और भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले मांगी गई थी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Jun 2026, 02:21 PM
जशपुर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग के प्रभारी SDO को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मनरेगा कार्यों के भुगतान और जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले मांगी गई घूस के मामले में की गई।

गिरफ्तार अधिकारी की पहचान संजय दिवाकर के रूप में हुई है, जो मधुबन टोली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। उन्हें बुधवार को उस समय पकड़ा गया जब वे शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ले रहे थे।

मामला मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कपरोल का है। यहां वर्ष 2022-23 में मनरेगा के तहत गेबियन संरचना का निर्माण कराया गया था। कार्य पूरा होने के बावजूद लंबे समय तक भुगतान अटका रहा, क्योंकि जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा रही थी।

पहले 70 हजार, फिर 50 हजार की मांग

शिकायत के अनुसार, प्रभारी SDO ने शुरुआत में काम की जांच और फाइल आगे बढ़ाने के लिए 70 हजार रुपए की मांग की थी। भुगतान न मिलने पर उन्होंने लगभग 6 महीने तक फाइल को लंबित रखा। बाद में यह मांग घटाकर 50 हजार रुपए कर दी गई। आरोप है कि 50 हजार रुपए देने के बाद जांच प्रक्रिया तो पूरी कर दी गई, लेकिन भुगतान की औपचारिकताएं फिर भी रोक दी गईं। इसके बाद आरोपी ने दोबारा 30 हजार रुपए की मांग शुरू कर दी। पूर्व उपसरपंच रीतूराम यादव ने लगातार हो रही रिश्वतखोरी से परेशान होकर ACB में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया।

घर पर रिश्वत लेते पकड़ा गया अधिकारी

ACB की योजना के तहत शिकायतकर्ता को पैसे लेकर आरोपी के घर भेजा गया। जैसे ही संजय दिवाकर ने मधुबन टोली स्थित अपने घर पर रकम ली, टीम ने तुरंत दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान ACB ने आरोपी के पास से पूरी रिश्वत की रकम बरामद कर ली। इसके बाद उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत जांच जारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं थी। जांच के दायरे को आगे बढ़ाया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें