Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा कार्रवाई : जलती लकड़ी लेकर पहुंची महिला, घर में आ…
आगजनी मामले में महिला गिरफ्तार
आगजनी मामले में महिला गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा

कार्रवाई : जलती लकड़ी लेकर पहुंची महिला, घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में घर में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी महिला की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई अंगीठी भी बरामद की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 04:03 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 01:30 AM
जांजगीर - चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

अकलतरा थाना पुलिस ने घर में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(जी) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार अंधियारीपाठ, अकलतरा निवासी रूपेश कुमार सारथी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई 2026 की रात करीब 11:45 बजे वह अपने भतीजे ईशान के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान घर की छत में आग लग गई। नींद खुलने के बाद बाहर निकलने पर उसने पड़ोस में रहने वाली अनिता यादव को हाथ में जलती हुई लकड़ी लिए देखा।

पानी डालकर बुझाई आग

आग की जानकारी मिलते ही रूपेश ने अपने भतीजे के साथ मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके बाद वह अपने दोस्त आकाश के साथ आरोपी महिला के घर पहुंचा और आग लगाने के संबंध में पूछताछ की। आरोप है कि महिला ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वे उसका कुछ नहीं कर सकते। 

आगजनी में हुआ हजारों का नुकसान

इस घटना में घर में रखी कुर्सी, कपड़े, तिरपाल और लकड़ी समेत करीब 5 हजार रुपये की संपत्ति जलकर खराब हो गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर अकलतरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही मौका नक्शा और नुकसान का पंचनामा तैयार किया गया। जांच में आरोपी महिला की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। 

पूछताछ में महिला ने कबूली घटना

पुलिस पूछताछ में अंधियारीपाठ वार्ड क्रमांक-19 निवासी अनिता यादव (47 वर्ष), पति सतीश यादव ने आग लगाने की घटना स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई अंगीठी बरामद कर जब्त कर ली।

न्यायिक रिमांड पर भेजी गई आरोपी

आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें