Ali Baba Aur 40 Bhoot: गुमशुदा पिता, रहस्यमयी दुनिया और 40 भूतों का खौफ, जाने रिलीज़ डेट
Ali Baba Aur 40 Bhoot: OTT पर जल्द ही हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज ‘अली बाबा और 40 भूत’ रिलीज होने जा रही है। कहानी एक विज्ञान पर भरोसा करने वाली विशेषज्ञ अली की है, जो अपने लापता पिता की तलाश में रहस्यमयी दुनिया में पहुंच जाती है।
Ali Baba Aur 40 Bhoot: अगर आपको अलौकिक शक्तियों, रहस्यमयी घटनाओं और
डरावनी कहानियों के साथ-साथ हल्का-फुल्का रोमांच पसंद है, तो
OTT पर जल्द ही एक नई सीरीज आपकी हिटलिस्ट में शामिल होने जा रही है।
JioHotstar अपनी नई ओरिजिनल
Web Series 'अली बाबा और 40 भूत' लेकर आ रहा है, जो 11 सितंबर से स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञान और विश्वास की अनोखी टक्कर
सीरीज की कहानी मध्य भारत की पुरानी लोककथाओं और अलौकिक रहस्यों के ताने-बाने पर बुनी गई है। इसमें मुख्य किरदार अलीशा यानी 'अली' (आशा नेगी) और बबाराव देशमुख यानी 'बाबा' (विशाल वशिष्ठ) के इर्द-गिर्द घूमते हैं। अली: एक तार्किक और न्यूरो-साइकोलॉजी एक्सपर्ट, जो हर घटना के पीछे विज्ञान और तर्क ढूंढती है। वह अपने अचानक गायब हुए पिता की तलाश में इस रहस्यमयी दुनिया में कदम रखती है। बाबा: एक छोटे शहर का दबंग पुलिसवाला, जिसकी अलौकिक दुनिया और भूत-प्रेत पर अटूट आस्था है।
कलाकारों ने क्या कहा ?
अपने किरदार को लेकर बात करते हुए आशा नेगी ने बताया कि अली का रोल उनके पिछले सभी किरदारों से काफी अलग है। वह एक आत्मनिर्भर और प्रैक्टिकल सोच वाली लड़की है। एक ऐसी लड़की को भूतों और रहस्यों की दुनिया में देखना दर्शकों के लिए काफी मजेदार होने वाला है। वहीं, विशाल वशिष्ठ ने अपने किरदार 'बाबा' के बारे में कहा कि इस रोल को निभाना उनके लिए काफी राहत भरा और मजेदार अनुभव रहा। बाबा अपनी एक अलग ही ऊर्जा के साथ स्क्रीन पर आता है और हॉरर के बीच माहौल को हल्का करने का काम करता है। कास्ट और क्रिएशन
भुवनेश श्रीवास्तव द्वारा क्रिएट की गई इस सीरीज में आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ के अलावा रामदीप यादव, मीनाक्षी सेठी, आशीष कौल, उज्ज्वल चोपड़ा, मानसी सहगल और मृदुल दास जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अगर आप डरावनी कहानियों के शौकीन हैं और वीकेंड पर कुछ नया और दिलचस्प देखना चाहते हैं, तो 11 सितंबर से JioHotstar पर 'अली बाबा और 40 भूत' का रुख कर सकते हैं।