Thursday, 01 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट Maoist Controversy: गणेश विसर्जन के दौरान विवादित गाने पर डांस को लेकर गरमाई राजनीति, भाजयुमो ने की कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग NH53 accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला Liquor Smuggling: अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां और शराब जब्त Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट Maoist Controversy: गणेश विसर्जन के दौरान विवादित गाने पर डांस को लेकर गरमाई राजनीति, भाजयुमो ने की कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग NH53 accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला Liquor Smuggling: अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां और शराब जब्त
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › All India State Pensioners Federation: पेंशनर्स न…
A memorandum regarding 12-point demands was submitted (Image Source: Keertiman Media)
A memorandum regarding 12-point demands was submitted (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

All India State Pensioners Federation: पेंशनर्स ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

All India State Pensioners Federation: राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर बागबाहरा में पेंशनर्स एसोसिएशन ने एसडीएम प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर पेंशन संबंधी मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।

क
प्रकाशित: 01 Oct 2026, 09:41 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

All India State Pensioners Federation: अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को बागबाहरा में पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुविभागीय कार्यालय राजस्व पहुंचकर नायब तहसीलदार नंदनी वर्मा को एसडीएम प्रतिनिधि के रूप में ज्ञापन सौंपा। पेंशनर्स ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांगों पर शीघ्र विचार कर निराकरण की मांग की।

पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रतिनिधि बीआर चंद्राकर, रूपेश तिवारी, विजय देशपांडे, राजेंद्र होता, संजय शर्मा, भीमसेन चंद्राकर, भूषण साहू एवं उल्लास दास ने ज्ञापन के माध्यम से पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं और मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

पेंशन नियमों में बदलाव की मांग

पेंशनर्स ने पेंशन नियमावली को संसद में पारित कराने तथा आठवें पेंशन पुनरीक्षण से जुड़े विचारणीय बिंदुओं को आयोग में शामिल करने की मांग की। साथ ही आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में संशोधन कर 1 जनवरी 2025 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनर्स की पेंशन पुनरीक्षण को सुनिश्चित करने की मांग रखी।

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने तक पेंशनर्स को 20 प्रतिशत अंतरिम राहत देने, महंगाई राहत को मूल पेंशन में शामिल करने तथा पेंशन रूपांतरण राशि की वसूली 10 वर्ष 8 माह में सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

पुरानी पेंशन और स्वास्थ्य सुविधा की मांग

पेंशनर्स ने पेंशन में समानता सुनिश्चित करने, पारिवारिक पेंशन में वृद्धि करने तथा एनपीएस और यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। कोरोना काल में रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते का भुगतान करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

वरिष्ठ नागरिकों को रेल एवं हवाई यात्रा में 50 प्रतिशत छूट देने तथा पेंशनर्स को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।

आयु के अनुसार पेंशन वृद्धि

पेंशनर्स ने 65 से 75 वर्ष की आयु तक प्रत्येक पांच वर्ष में 10 प्रतिशत पेंशन वृद्धि, इसके बाद प्रत्येक पांच वर्ष में 20 प्रतिशत वृद्धि तथा 80 वर्ष की आयु के बाद शत-प्रतिशत पेंशन वृद्धि की मांग की। वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय आयोग के गठन की मांग भी की गई।

कार्यक्रम में गजानन चंद्राकर, जीडी मानिकपुरी, राजेंद्र होता, गणपत राव साहू, आरके सिंह, दानी चंद्राकर, पूनम ओझा, सुंदरलाल साहू, वासुदेव भाले, उल्लास दास, तुकाराम साहू, जनकराम साहू, संजय शर्मा सहित पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें