Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Amazon Prime Day : 72 घंटे की सबसे बड़ी सेल 500 +…
Amazon Prime Day 2026
Amazon Prime Day 2026
तकनीक

Amazon Prime Day : 72 घंटे की सबसे बड़ी सेल 500 + नए प्रोडक्ट्स और बंपर ऑफर्स

Amazon India ने 4 से 6 जुलाई 2026 तक होने वाले Prime Day की घोषणा कर दी है। 72 घंटे चलने वाली इस मेगा सेल में 500 से अधिक नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। ग्राहकों को AI आधारित शॉपिंग फीचर्स, स्मार्ट डिवाइसेज पर आकर्षक छूट, बैंक ऑफर्स और Prime मेंबरशिप पर विशेष डिस्काउंट का लाभ मिलेगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Jun 2026, 06:51 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 04:57 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। Amazon India ने अपने 10वें Prime Day सेल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार यह मेगा सेल 4 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक लगातार 72 घंटे चलेगी। कंपनी का दावा है कि इस दौरान ग्राहकों को 500 से अधिक नए प्रोडक्ट लॉन्च, आकर्षक डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और AI आधारित स्मार्ट शॉपिंग अनुभव मिलेगा। हालांकि, इन सभी ऑफर्स का लाभ केवल Prime मेंबर्स ही उठा सकेंगे। 

10वें Prime Day को खास बनाने की तैयारी 

Amazon का Prime Day इस बार कई मायनों में खास रहने वाला है। सेल की शुरुआत 4 जुलाई को रात 12 बजे होगी और यह 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट होम डिवाइसेज, फैशन, किचन अप्लायंसेज और कई अन्य कैटेगरी में बड़ी बचत का मौका मिलेगा। 

Prime Membership पर सीमित समय के लिए बड़ा डिस्काउंट 

Prime Day से पहले Amazon ने अपनी Prime सदस्यता योजनाओं की कीमतों में भी कटौती की है। सीमित अवधि के लिए वार्षिक Prime प्लान अब ₹1499 की जगह ₹999 में उपलब्ध है। वहीं Prime Lite प्लान ₹799 के बजाय ₹599 और Prime Shopping Edition ₹399 की जगह केवल ₹299 में खरीदा जा सकता है। इससे नए ग्राहक भी कम कीमत में Prime सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। 

500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स की होगी लॉन्चिंग 

इस बार Prime Day के दौरान 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अपने नए प्रोडक्ट पेश करेंगे। Samsung, OnePlus, iqoo, Redmi, HP, ASUS, Lenovo और Boat जैसी कंपनियां स्मार्टफोन, लैपटॉप, ऑडियो डिवाइस और अन्य गैजेट्स पर विशेष ऑफर्स लेकर आएंगी। इसके अलावा Amazon के Echo स्मार्ट स्पीकर्स, Fire TV और अन्य स्मार्ट डिवाइसेज भी आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध होंगे। Alexa के जरिए वॉयस कमांड देकर सीधे कार्ट में सामान जोड़ने की सुविधा भी ग्राहकों को मिलेगी। 

AI फीचर्स से बदलेगा ऑनलाइन शॉपिंग का अनुभव 

Amazon इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कई नए फीचर्स पर विशेष ध्यान दे रहा है। कंपनी का AI असिस्टेंट Rufus ग्राहकों को सही प्रोडक्ट खोजने, विभिन्न विकल्पों की तुलना करने और उनकी जरूरत के अनुसार सुझाव देने में मदद करेगा। इसके अलावा Amazon Lens के जरिए किसी भी वस्तु की तस्वीर लेकर उससे मिलता-जुलता प्रोडक्ट आसानी से खोजा जा सकेगा। वहीं AI Review Highlights और Buying Guides ग्राहकों को लंबे रिव्यू पढ़ने की बजाय उनका संक्षिप्त और उपयोगी सार उपलब्ध कराएंगे, जिससे खरीदारी का फैसला लेना आसान होगा। 

Prime मेंबर्स को पूरे साल मिलते हैं कई एक्स्ट्रा फायदे 

Prime Day ऑफर्स के अलावा Prime सदस्य पूरे वर्ष कई अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। इनमें तेज और मुफ्त डिलीवरी, एक्सक्लूसिव डील्स, Amazon Pay Rewards, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक, Prime Video, Amazon Music और Prime Reading जैसी सेवाएं शामिल हैं। 

बैंक ऑफर्स और नया AI फीचर भी रहेगा आकर्षण 

सेल के दौरान SBI और Axis Bank के कार्डधारकों को अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट मिलेगा। वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card उपयोगकर्ताओं को अतिरिक्त कैशबैक का लाभ भी दिया जाएगा। Amazon इस बार Prime Playback नाम का नया AI फीचर भी पेश करेगा। यह फीचर ग्राहकों की सालभर की खरीदारी, बचत और कंटेंट स्ट्रीमिंग से जुड़ी गतिविधियों का व्यक्तिगत सारांश तैयार करेगा, जिससे वे अपने Prime उपयोग का पूरा रिकॉर्ड एक ही जगह देख सकेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें