Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) Ambikapur News: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग…
Ambikapur school ragging case (Image Source: Keertiman Media)
Ambikapur school ragging case (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

Ambikapur News: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला

Ambikapur News: सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 11वीं कक्षा के दो छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रैगिंग के दौरान 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने दोनों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला किया। घटना में दोनों छात्र घायल हो गए और कुछ देर के लिए बेहोश भी हो गए।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
05 Sep 2026, 03:10 PM
अंबिकापुर

Ambikapur News: सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 11वीं कक्षा के दो छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रैगिंग के दौरान 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने दोनों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला किया। घटना में दोनों छात्र घायल हो गए और कुछ देर के लिए बेहोश भी हो गए। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद परिजनों को घटना के बारे में पता चला।      

बताया जा रहा है कि घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 3 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच हुई। आरोप है कि इस दौरान 12वीं कक्षा के कुछ छात्र 11वीं के छात्रों की रैगिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से वार किया गया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घायल होने के बाद भी परिजनों को सूचना नहीं देने का आरोप

घटना के बाद घायल छात्रों को लेकर स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों छात्रों के घायल होने के बावजूद उन्हें तत्काल घटना की जानकारी नहीं दी गई। परिजनों को मामले की जानकारी तब मिली, जब घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। 

बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजनों में चिंता

घटना के बाद छात्रों के अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। परिजनों का कहना है कि आवासीय विद्यालय में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

चार नाबालिग छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार नाबालिग छात्रों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना सामने आने के बाद हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों के बीच भी डर का माहौल बताया जा रहा है।

बेटे ने फोन कर पिता को बताई घटना

घायल छात्र प्रशांत के पिता अजय कुमार मार्को के मुताबिक, उनके बेटे ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। बेटे ने बताया कि हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने रैगिंग के दौरान उसके साथ मारपीट की। इसके बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें