Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच Chhattisgarh MBBS Scam: एनआरआई कोटे और फर्जी डिग्रियों का खेल, डेढ़ करोड़ में एमबीबीएस सीट का सौदा Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच Chhattisgarh MBBS Scam: एनआरआई कोटे और फर्जी डिग्रियों का खेल, डेढ़ करोड़ में एमबीबीएस सीट का सौदा
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Shahdol News: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड, छत-छज्…
Children Cleaning School Roof in Rain( Image source: keertiman media)
Children Cleaning School Roof in Rain( Image source: keertiman media)
राष्ट्रीय

Shahdol News: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड, छत-छज्जे पर चढ़कर सफाई करते दिखे मासूम

Shahdol News: गोरतरा सरकारी स्कूल का एक मामला सामने आया है, जिसमें बारिश के बीच बच्चे छत और छज्जे की सफाई करते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
04 Sep 2026, 03:28 PM
मध्यप्रदेश
Shahdol News: एक ओर पूरा शहडोल जिला भारी बारिश से जूझ रहा है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित है और प्रशासन लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है। इसी बीच जिले की गोरतरा ग्राम पंचायत स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल तस्वीर में  स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल की छत और छज्जे की सफाई करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में कुछ बच्चे ऊंचाई पर चढ़कर छत की दीवार और छज्जे पर जमा गंदगी साफ करते दिखाई दे रहे हैं।

किताबों की जगह सफाई का सामान

बारिश के दौरान बच्चों से इस तरह का जोखिम भरा काम कराया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। किताब-कॉपी की उम्र में बच्चों के हाथ में सफाई का सामान जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें, कॉपियां और स्कूल बैग होने चाहिए, उस उम्र में उनसे ऊंचाई पर चढ़कर सफाई का काम कराया जाना चिंता का विषय है। खासकर बारिश के मौसम में छत और छज्जे पर फिसलन बढ़ जाती है। ऐसे में बच्चों का ऊंचाई पर जाना किसी भी वक्त हादसे का कारण बन सकता था।

सफाई जरूरी थी तो सुरक्षित व्यवस्था क्यों नहीं? 

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर स्कूल की छत या छज्जे पर सफाई की जरूरत थी तो बच्चों को वहां चढ़ाने की नौबत क्यों आई? स्कूल में सफाई के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों या किसी सुरक्षित व्यवस्था के जरिए यह काम कराया जा सकता था। इसके बावजूद बच्चों को जोखिम में डालकर सफाई करवाए जाने का आरोप सामने आया है।
वायरल तस्वीर के बाद उठे सवाल तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों के बीच भी चिंता है कि स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर निर्धारित मानकों का पालन आखिर किस स्तर पर हो रहा है।

जांच के बाद साफ होगी तस्वीर

लोगों का सवाल है कि बच्चों को स्कूल में सुरक्षित माहौल देने की जिम्मेदारी किसकी है और यदि इमेज में दिखाई दे रहा मामला सही है तो बच्चों को ऊंचाई पर चढ़कर सफाई करने की अनुमति किसने दी? जांच के बाद ही साफ होगी पूरी तस्वीर हालांकि वायरल तस्वीर को लेकर स्कूल प्रबंधन या संबंधित शिक्षा अधिकारियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। तस्वीर की सत्यता और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई?

लेकिन यदि बच्चों से वास्तव में इस तरह का जोखिम भरा काम कराया गया है तो यह स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी पर गंभीर सवाल जरूर खड़े करता है। अब देखना होगा कि वायरल तस्वीर के आधार पर शिक्षा विभाग मामले की जांच करता है या नहीं और बच्चों को जोखिम में डालने के आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें