Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › अपनों से नाराज खड़गे! CWC बैठक में बोले- हल्द्वान…
CWC की बैठक में झलका खड़गे का दर्द
CWC की बैठक में झलका खड़गे का दर्द
कांग्रेस

अपनों से नाराज खड़गे! CWC बैठक में बोले- हल्द्वानी मामले में नहीं मिला नेताओं का साथ

हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण विवाद को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC बैठक में वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि इस संवेदनशील मामले को पार्टी के बड़े नेताओं ने अपेक्षित मजबूती से नहीं उठाया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 12:05 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:16 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित जनसभा के बाद हुए कथित 'शुद्धिकरण' का मामला अब एक नया मोड़ लेता दिख रहा है। जिस विवाद को लेकर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर थी, उसी मुद्दे पर अब पार्टी के भीतर की खींचतान खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की हालिया बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना दर्द बयां करते हुए अपनी ही पार्टी के नेताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया। 

विवाद में छोड़ दिया अकेला 

खड़गे का आरोप है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर पार्टी के बड़े नेताओं ने उनका खुलकर साथ नहीं दिया और उन्हें इस पूरे विवाद में अकेला छोड़ दिया। बैठक के दौरान अपनी बात रखते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेहद दुखी मन से कहा कि हल्द्वानी की घटना बेहद दुखद थी, लेकिन इसके बावजूद CWC के शीर्ष नेताओं ने न तो खुलकर इसका विरोध किया और न ही संगठित होकर उनके समर्थन में खड़े हुए।
  • मीडिया में पकड़ रखने वाले नेताओं पर सवाल: खड़गे ने किसी का नाम लिए बिना उन नेताओं पर निशाना साधा, जिन्हें अक्सर मीडिया में अच्छी जगह मिलती है। उन्होंने कहा कि मीडिया में लगातार बने रहने वाले नेताओं ने भी इस मामले को प्रमुखता से नहीं उठाया।

  • वेणुगोपाल की सफाई पर असहमति: संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने जब यह कहकर स्थिति संभालने की कोशिश की कि नेताओं ने बयान दिए थे, तो खड़गे उनकी इस सफाई से सहमत नजर नहीं आए।

  • अपमान का विरोध संसद तक 

    यह पूरा मामला 8 अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की 'विजय शंखनाद सभा' से जुड़ा है। इस जनसभा के मंच पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद थे। ये सभी नेता दलित समुदाय से आते हैं। सभा समाप्त होने के बाद यह खबर आई कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उस जगह हवन कराकर कथित रूप से 'शुद्धिकरण' किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे दलित समाज से आने वाले शीर्ष नेताओं का अपमान बताते हुए संसद तक में इसका कड़ा विरोध जताया था। 

    जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई 

    मामले के तूल पकड़ने पर बीजेपी की ओर से जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इस तरह की घटना को गलत करार दिया था और स्पष्ट किया था कि पार्टी ऐसे कृत्यों का समर्थन नहीं करती। बीजेपी ने यह आश्वासन भी दिया था कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अब खड़गे के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। विपक्षी दलों पर हमला बोलने वाली कांग्रेस अब खुद अपने ही अध्यक्ष को पार्टी के भीतर से पर्याप्त समर्थन न मिलने के आरोपों से घिरती नजर आ रही है।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़ ▾
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग ▾
    दुर्ग संभाग ▾
    बिलासपुर संभाग ▾
    सरगुजा संभाग ▾
    बस्तर संभाग ▾
    देश ▾
    विदेश
    सरकारी सूचना ▾
    राजनीति ▾
    खेल ▾
    मनोरंजन ▾
    कारोबार ▾
    कीर्तिमान विशेष ▾
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें