Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार विवाद : 700 में से सिर्फ 18 दुकानदारों को नोटिस, व्यापारियों ने उठाए सवाल बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश हादसा : श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर गला रेतकर हत्या : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, नेहरू पार्क में युवती की बेरहमी से हत्या हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार विवाद : 700 में से सिर्फ 18 दुकानदारों को नोटिस, व्यापारियों ने उठाए सवाल बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश हादसा : श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर गला रेतकर हत्या : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, नेहरू पार्क में युवती की बेरहमी से हत्या
W 𝕏 f
होम रायगढ़ हथियार के दम पर आतंक : रायगढ़ में ग्रामीणों को धम…
रायगढ़ में हथियार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़ में हथियार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

हथियार के दम पर आतंक : रायगढ़ में ग्रामीणों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौनाकुंडा में हथियार लेकर लोगों को धमकाने वाले युवक विद्याधर अगरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लोहे का कत्ता और तीर-धनुष जब्त किए गए। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 Jul 2026, 10:02 AM
रायगढ़
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौनाकुंडा में हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर गांव की गलियों में घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को ग्राम बरौनाकुंडा के एक ग्रामीण ने घरघोड़ा थाने पहुंचकर मौखिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि गांव का रहने वाला विद्याधर अगरिया लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर राहगीरों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक टीम मौके पर रवाना की। 

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

जब पुलिस टीम गवाहों के साथ आरोपी के घर के पास पहुंची तो विद्याधर अगरिया ने हथियार लहराते हुए पुलिस की ओर बढ़ने की कोशिश की। हालात को देखते हुए पुलिस ने धैर्य और सतर्कता से काम लिया। सही अवसर मिलते ही जवानों ने घेराबंदी कर आरोपी को बिना किसी अप्रिय घटना के काबू में कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई, जहां उसकी तलाशी के दौरान लोहे का कत्ता और तीर-धनुष जब्त किए गए। पुलिस ने जब्त हथियारों को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रख लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। 

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, भेजा गया जेल

घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि आरोपी हथियारों के बल पर लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें