Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज
W 𝕏 f
होम महासमुंद भगवान शिव पर विवादित टिप्पणी से बवाल, बजरंग दल के…
आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे कार्यकर्ता
आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे कार्यकर्ता
महासमुंद Featured

भगवान शिव पर विवादित टिप्पणी से बवाल, बजरंग दल के घेराव के बाद क्रिश्चियन फोरम के अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

रायपुर में भगवान शिव और सनातन परंपरा से जुड़ी सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया। भाजपा और बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने क्रिश्चियन फोरम पदाधिकारी अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया।

प्रकाशित: 08 Aug 2026, 07:41 AM · अपडेट: 17 Sep 2026, 11:01 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर भगवान शिव और सनातन परंपरा को लेकर की गई एक कथित विवादित टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को शहर का माहौल गरमा गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा घटनाक्रम सिविल लाइन थाना इलाके का है। विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से हुई, जिसके बाद देखते ही देखते हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। 

कार्यकर्ताओं ने अरूण के निवास का किया घेराव

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर अरुण पन्नालाल के घर पहुंच गए और उनके निवास का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मामले की संवेदनशीलता और इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला। अरुण पन्नालाल के घर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी, ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो। 

प्रदर्शन करते बजरंग दल कार्यकर्ता
भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट 

रायपुर पुलिस के अनुसार, यह पूरा विवाद गुरुवार को उस समय शुरू हुआ जब 'हंसराज गोयल' नाम के एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर भगवान शिव से जुड़ी एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की। आरोप है कि इस पोस्ट पर क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल ने भी अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और धीरे-धीरे मामला सड़कों तक आ पहुंचा। 

भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश

इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए भाजपा नेता अमित चिमनानी ने कहा कि पवित्र सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का समय होता है। ऐसे पावन समय में भगवान शिव, शिवलिंग और सनातन धर्म के देवी-देवताओं को लेकर इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह सीधे तौर पर देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने की सोची-समझी कोशिश है। 

मामले की जांच और कार्रवाई की मांग

वहीं, छत्तीसगढ़ बजरंग दल के जिलाध्यक्ष योगेश सैनी ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अरुण पन्नालाल जैसे लोग विदेशी फंड के बल पर बार-बार हिंदू आस्था और देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह दावा भी किया कि आरोपी ने अपने आवास पर अवैध कब्जा कर रखा है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें