📅 Thursday, 28 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
घोटाला : ब्रांडेड शराब में पानी मिलाकर हो रही थी बिक्री, आबकारी विभाग की दबिश में 4 कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार भीषण आग : तेंदूपत्ता भंडारण पर फिर सवाल, बस्तर में सरकारी गोदाम आग से भारी नुकसान सड़क बनी स्टंट स्टेज : आर्टिका कार पर जानलेवा करतब, पुलिस ने दर्ज किया मामला सत्ता परिवर्तन तय : सिद्धारमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार के सिर सजेगा सीएम का ताज! गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब वर्दी पर दाग : थाना बैरक में शराबखोरी करते पकड़े गए दो आरक्षक सस्पेंड घोटाला : ब्रांडेड शराब में पानी मिलाकर हो रही थी बिक्री, आबकारी विभाग की दबिश में 4 कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार भीषण आग : तेंदूपत्ता भंडारण पर फिर सवाल, बस्तर में सरकारी गोदाम आग से भारी नुकसान सड़क बनी स्टंट स्टेज : आर्टिका कार पर जानलेवा करतब, पुलिस ने दर्ज किया मामला सत्ता परिवर्तन तय : सिद्धारमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार के सिर सजेगा सीएम का ताज! गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब वर्दी पर दाग : थाना बैरक में शराबखोरी करते पकड़े गए दो आरक्षक सस्पेंड
W 𝕏 f 🔗
होम रायगढ़ बड़ी कार्रवाई : बच्चों को नशे की लत लगाने वाला दु…
आरोपी की गिरफ्तार
आरोपी की गिरफ्तार
रायगढ़

बड़ी कार्रवाई : बच्चों को नशे की लत लगाने वाला दुकानदार गिरफ्तार

रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस ने एक किराना दुकान पर छापेमारी कर नाबालिग बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 सोल्यूशन ट्यूब बरामद कीं और दुकान संचालक संतोष वाधवानी को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से बच्चों को अधिक कीमत पर सोल्यूशन बेचकर नशे की ओर धकेल रहा था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 May 2026, 05:12 PM
📍 रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग बच्चों को नशे की ओर धकेलने का गंभीर मामला सामने आया है। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस ने जूटमिल थाना क्षेत्र में दबिश देकर एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह लंबे समय से छोटे बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब नशे के लिए बेच रहा था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि केलो पुल के पास जेल कॉम्प्लेक्स स्थित संतोष किराना दुकान में किराने के सामान के साथ MAXO BOND ADHESIVE सोल्यूशन ट्यूब रखकर नाबालिग बच्चों को नशे के लिए बेचा जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

दबिश के दौरान पुलिस ने जब दुकान पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो 2 से 3 नाबालिग लड़के कपड़ों में सोल्यूशन लगाकर नशा करते हुए मिले। पुलिस को देखकर सभी बच्चे मौके से भाग निकले। यह दृश्य पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला था।

दुकान से बरामद हुई 52 सोल्यूशन ट्यूब

तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान के अंदर एक डिब्बे में छिपाकर रखी गई 52 सोल्यूशन ट्यूब बरामद कीं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इन्हें नशे के उद्देश्य से ही अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था। पुलिस पूछताछ में दुकान संचालक की पहचान संतोष वाधवानी (57), निवासी पंचवटी नगर, बोइरदादर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नाबालिगों को प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर सोल्यूशन ट्यूब बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 77 जेजे एक्ट और धारा 123, 275 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार शहर में नशे के लिए सोल्यूशन ट्यूब बेचने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के रामभांठा संजय मैदान इलाके में भी ऐसी कार्रवाई हुई थी, जहां ‘डोकरी’ नाम के युवक को नाबालिगों को सोल्यूशन बेचते पकड़ा गया था और उसे भी जेल भेजा गया था। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चों को नशे की ओर धकेलने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी सूरत में ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने दोहराया है कि अवैध शराब, नशीले पदार्थ और युवाओं को नशे की लत में धकेलने वाले सभी नेटवर्क पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में ऐसी और कार्रवाइयों की संभावना जताई गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म
लाइफस्टाइल
राशिफल वायरल
कलमकार
ग्लैमर
🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें