Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Bank Account Fraud: खाते से 99,700 रुपए गायब, आली…
Bank account cyber fraud investigation in Alirajpur( Image Source: AI Photo)
Bank account cyber fraud investigation in Alirajpur( Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Bank Account Fraud: खाते से 99,700 रुपए गायब, आलीराजपुर में साइबर फ्रॉड की जांच शुरू

Bank Account Fraud: आलीराजपुर जिले में बैंक खाते से 99,700 रुपए की संदिग्ध निकासी का मामला सामने आया है। खाताधारक ने खुद पैसे नहीं निकालने की शिकायत की है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड की आशंका में जांच शुरू कर दी है और बैंक से ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
11 Sep 2026, 06:15 PM
मध्यप्रदेश
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Bank Account Fraud: आलीराजपुर जिले में बैंक खाते से बिना अनुमति करीब एक लाख रुपए की निकासी का मामला सामने आया है। जोबट तहसील के ग्राम देवगांव बड़फलिया निवासी कलमसिंह पिता जानसिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बैंक खाते से 99,700 रुपए का संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुआ है, जबकि उन्होंने यह राशि स्वयं नहीं निकाली और न ही किसी अन्य व्यक्ति को लेन-देन की अनुमति दी थी। 

फ्रॉड की शिकायत, खाता कराया होल्ड

कलमसिंह का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। उनके अनुसार, खाते से बड़ी रकम निकलने की जानकारी उन्हें बाद में मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाते को होल्ड कराया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी की शिकायत खाताधारक ने मामले को साइबर अपराध से जुड़ा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की है। साथ ही साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी सूचना दी गई है। 

बैंक से जुटाई जा रही ट्रांजेक्शन डिटेल

शिकायतकर्ता ने पुलिस से ठगी की गई रकम वापस दिलाने और इस लेन-देन में शामिल व्यक्ति का पता लगाने की मांग की है। बैंक से मांगी जा रही ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी मामले की जांच में जुटी पुलिस अब बैंक से खाते की ट्रांजेक्शन डिटेल हासिल कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रकम किस माध्यम से निकाली गई या ट्रांसफर की गई और यह पैसा आखिर किस खाते में पहुंचा। आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायत प्राप्त हुई है। 

खाते सीज करने की कार्रवाई शुरू

शिकायतकर्ता ने 1930 हेल्पलाइन पर भी इसकी जानकारी दी है। जिस बैंक खाते में धोखाधड़ी की राशि पहुंचने की जानकारी सामने आई है, उसे सीज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पुलिस के अनुसार बैंक से मिलने वाली जानकारी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रांजेक्शन से जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद संबंधित व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें