Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
सरकार का बड़ा फैसला: 4 साल से कम उम्र के बच्चों की इन दवाओं पर रोक आरक्षण नीति में बदलाव की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, राजघाट पर पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी : 19 एकड़ का झांसा देकर बेची किसी और को संपत्ति, 2 के खिलाफ मामला दर्ज सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, महासमुंद के दो युवकों पर एफआईआर दर्ज खरगोन में भड़का नर्सिंग और GNM छात्रों का गुस्सा, सांसद सेवा केंद्र का किया घेराव रायपुर में बेटी से मिलने आई मां और भाई की करंट लगने से मौत, बालकनी में कपड़े उतारते समय फैला करंट सरकार का बड़ा फैसला: 4 साल से कम उम्र के बच्चों की इन दवाओं पर रोक आरक्षण नीति में बदलाव की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, राजघाट पर पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी : 19 एकड़ का झांसा देकर बेची किसी और को संपत्ति, 2 के खिलाफ मामला दर्ज सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, महासमुंद के दो युवकों पर एफआईआर दर्ज खरगोन में भड़का नर्सिंग और GNM छात्रों का गुस्सा, सांसद सेवा केंद्र का किया घेराव रायपुर में बेटी से मिलने आई मां और भाई की करंट लगने से मौत, बालकनी में कपड़े उतारते समय फैला करंट
W 𝕏 f
होम शिक्षा बैंक में 11,403 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की तारी…
IBPS क्लर्क भर्ती 2026
IBPS क्लर्क भर्ती 2026
शिक्षा

बैंक में 11,403 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नई लास्ट डेट

IBPS क्लर्क भर्ती 2026 के तहत 11,403 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 28 अगस्त कर दी गई है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रीलिम्स, मेन्स और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के जरिए होगा।

कीर्तिमान रिपोर्ट सती दीवान
22 Aug 2026, 10:29 AM
नई दिल्ली
बैंक में क्लर्क की सरकारी नौकरी लेने की ख्वाहिश है लेकिन अभी तक आईबीपीएस क्लर्क वाली भर्ती में अप्लाई नहीं किया तो बहुत बड़ा मौका आपके हाथ से निकल रहा है। आईबीपीएस ने देश के सरकारी बैंकों में क्लर्क के 11,403 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती में पहले 21 अगस्त तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। अब आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 28 अगस्त 2026 कर दी गई है। सरकारी बैंकों में 11,403 पदों पर होगी क्लर्क की भर्ती आईबीपीएस (CRP CSA XVI) की यह भर्ती देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में जूनियर कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पदों के लिए है। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य सहभागी बैंक शामिल हैं। 

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

प्रीलिम्स और मेन्स के बाद होगा लोकल लैंग्वेज टेस्ट IBPS क्लर्क भर्ती की चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को प्रीलिम्स, मेन्स और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट से गुजरना होगा। इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। IBPS क्लर्क भर्ती में कौन कर सकता है आवेदन? उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर की जानकारी और उस पर काम करना आना चाहिए। 20 से 28 साल के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। नोटिफिकेशन में दी गई कटऑफ डेट के मुताबिक उम्मीदवार की जन्मतिथि निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए।
IBPS Clerk Application Form 2027: Last Date and How to Apply
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन

उम्र में मिलेगी छूट

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मिलेगी उम्र में छूट आयु सीमा में ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल, एससी/एसटी वर्ग को 5 साल और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को नियमानुसार 10 साल तक की छूट दी जाएगी। तीन चरणों में पूरी होगी IBPS क्लर्क चयन प्रक्रिया क्लर्क की सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव टाइप की होंगी। 

लोकल लैंग्वेज टेस्ट जरूरी

स्थानीय भाषा की जानकारी भी होगी जरूरी प्रीलिम्स और मेन्स के अलावा उम्मीदवारों को उस राज्य या क्षेत्र की स्थानीय भाषा से संबंधित प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) से भी गुजरना होगा, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है। मेन्स परीक्षा के आधार पर बनेगी फाइनल मेरिट प्रीलिम्स परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार ही मेन्स में शामिल हो सकेंगे। अंतिम चयन में मेन्स परीक्षा के अंकों की अहम भूमिका होगी। इसके आधार पर फाइनल कटऑफ और प्रोविजनल अलॉटमेंट किया जाएगा। IBPS क्लर्क को मिलेगी ₹24,050 से ₹64,480 तक बेसिक पे स्केल नियुक्ति और जॉइनिंग के बाद चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित पे स्केल के अनुसार वेतन मिलेगा।

अक्टूबर में प्रीलिम्स परीक्षा

अक्टूबर में हो सकती है IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा IBPS की निर्धारित समय-सारिणी के मुताबिक प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग सितंबर 2026 में और प्रीलिम्स परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित की जानी है। दिसंबर में मेन्स, मार्च 2027 में प्रोविजनल अलॉटमेंट प्रीलिम्स का रिजल्ट नवंबर 2026 में आने की संभावना है। इसके बाद मेन्स परीक्षा दिसंबर 2026 में होगी, जबकि प्रोविजनल अलॉटमेंट मार्च 2027 के लिए निर्धारित है। IBPS की वेबसाइट से ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी करनी होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें