Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी : 19 एकड़ का झांसा द…
जमीन सौदे के नाम पर 12.63 लाख की ठगी
जमीन सौदे के नाम पर 12.63 लाख की ठगी
महासमुंद

जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी : 19 एकड़ का झांसा देकर बेची किसी और को संपत्ति, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद के कोमाखान क्षेत्र में 19 एकड़ कृषि भूमि का सौदा कर रायपुर के एक डॉक्टर से करीब 12.63 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, बाद में पता चला कि विक्रेता के हिस्से में केवल 3 एकड़ जमीन थी और उसे भी कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दिया गया। रकम वापस नहीं मिलने पर डॉक्टर ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Aug 2026, 10:25 AM · अपडेट: 09 Oct 2026, 12:36 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जमीन खरीदी-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। 19 एकड़ कृषि भूमि का सौदा कर पीड़िता से करीब 12.63 लाख रुपये ऐंठ लिए गए और बाद में उस जमीन को किसी तीसरे व्यक्ति को बेच दिया गया। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। रायपुर के गुढ़ियारी निवासी डॉ. बुधनारायण पटेल (59 वर्ष) ने कोमाखान थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त 2024 को कोमाखान क्षेत्र के पटपरपाली निवासी भीखमचंद साहू (66 वर्ष) ने खुद को करीब 19 एकड़ कृषि भूमि का इकलौता मालिक बताया। 

बिना लिखा-पढ़ी के दिए पैसे 

जमीन का सौदा 70 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद डॉ. पटेल ने एग्रीमेंट (इकरारनामा) के तहत बयाना राशि के रूप में अलग-अलग किस्तों में 11 लाख 85 हजार रुपये चेक और नगद के जरिए दिए। इस सौदे में बकमा निवासी रेखराम बाग ने मध्यस्थ (दलाल) की भूमिका निभाई थी। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने बटांकन, ऋण पुस्तिका बनवाने और अन्य विविध खर्चों के नाम पर बिना किसी लिखा-पढ़ी के करीब 78,000 रुपये अतिरिक्त ले लिए। 

बिना बताए अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री 

इस तरह कुल मिलाकर 12,63,000 रुपये ले लिए गए। जब जमीन का बटांकन (हिस्सा बंटवारा) हुआ, तब खुलासा हुआ कि भीखमचंद साहू के हिस्से में 19 एकड़ नहीं, बल्कि केवल 3 एकड़ ही जमीन आती है। जब पीड़ित ने उस 3 एकड़ जमीन की ही रजिस्ट्री करने को कहा, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने डॉ. पटेल को बिना बताए वह जमीन चुपके से किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री कर दी। 

दो महीनों में रकम लौटाने किया इकरारनामा

ठगी का अहसास होने पर जब डॉ. पटेल ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने दो महीने में रकम लौटाने का लिखित इकरारनामा दिया। हालांकि समय सीमा बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए गए। पीड़ित का आरोप है कि अब जब वे आरोपी के घर जाते हैं, तो वह अभद्र व्यवहार और मारपीट पर उतारू हो जाता है तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है। 

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

फिलहाल, पीड़ित डॉ. बुधनारायण पटेल ने कोमाखान थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाते हुए मुख्य आरोपी भीखमचंद साहू और मध्यस्थ रेखराम बाग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें