Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › खरगोन में भड़का नर्सिंग और GNM छात्रों का गुस्सा,…
नर्सिंग छात्रों का उग्र प्रदर्शन
नर्सिंग छात्रों का उग्र प्रदर्शन
शिक्षा Featured

खरगोन में भड़का नर्सिंग और GNM छात्रों का गुस्सा, सांसद सेवा केंद्र का किया घेराव

खरगोन में नर्सिंग और GNM छात्रों ने लंबित परीक्षाओं, अटके परिणामों, छात्रवृत्ति भुगतान और शैक्षणिक सत्र नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र बैरिकेड्स पार कर सांसद सेवा केंद्र तक पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Aug 2026, 09:05 AM · अपडेट: 04 Oct 2026, 06:52 AM
खरगोन
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दिल्ली में हुए 'जेन-जी' आंदोलन की चिंगारी अब मध्य प्रदेश के खरगोन जिले तक पहुँच चुकी है। 16 अगस्त से लगातार धरने पर बैठे नर्सिंग और जीएनएम (GNM) के छात्र शुक्रवार को उग्र रूप में नजर आए। जिले के करीब 12 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर शहर के टंट्या भील चौराहे से सांसद सेवा केंद्र तक एक विशाल विरोध रैली निकाली। विरोध प्रदर्शन की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन ने सांसद सेवा केंद्र से 100 मीटर पहले ही बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोक दिया था। 

बीच सड़क पर धरने पर बैठे छात्र 

आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की करते हुए सीधे सांसद सेवा केंद्र के मुख्य द्वार तक जा पहुँचे। वहाँ भी रास्ता बंद मिलने पर छात्र बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि 4 साल का बीएससी नर्सिंग कोर्स 6 साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। परीक्षाएं और परिणाम सालों से लटके हुए हैं, जिससे हज़ारों युवाओं का करियर दांव पर लग गया है। 

सत्र में देरी से प्रतियोगी परीक्षाओं पर पड़ेगा असर 

छात्रों का कहना है कि सत्र में देरी के कारण उनकी उम्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निकलती जा रही है और उन पर आर्थिक दबाव भी बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों की तरफ ध्यान खींचने के लिए छात्र इससे पहले भी अनोखे प्रदर्शन कर चुके हैं, जिनमें नेशनल हाईवे जाम करना और धरना स्थल पर भैंस लाकर ज्ञापन सौंपना शामिल है।

धरना पर बैठे छात्र
छात्रों की प्रमुख मांगें:

  • रुकी हुई परीक्षाएं तुरंत हों: बीएससी नर्सिंग और GNM की लंबित परीक्षाएं जल्द आयोजित की जाएं।

  • अटके परिणाम जारी हों: सालों से पेंडिंग पड़े परीक्षा परिणामों को अविलंब घोषित किया जाए।

  • छात्रवृत्ति का भुगतान: बकाया छात्रवृत्ति और हॉस्टल / आवास भत्ते का तुरंत भुगतान किया जाए।

  • सत्र नियमित हो: शैक्षणिक सत्र को सही समय पर लाकर डिग्रियों को तय समय में पूरा कराया जाए।

समाधान नहीं हुआ तो करेंगे घेराव 

करीब एक घंटे तक चले हंगामे और प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने सांसद के निजी सहायक को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। सांसद प्रतिनिधि कल्याण अग्रवाल ने जानकारी दी कि सांसद गजेंद्र पटेल इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री से सीधी चर्चा करेंगे और ज्ञापन उन तक पहुँचाया जाएगा। वहीं, छात्रों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं निकला तो शनिवार को वे अपने पूरे परिवार के साथ सांसद सेवा केंद्र का घेराव करेंगे। 

बसों की सुविधा को लेकर सड़क जाम 

छात्रों का यह गुस्सा केवल खरगोन तक सीमित नहीं है। हाल ही में जबलपुर के पाटन-जबलपुर रोड पर सांदीपनी स्कूल के छात्रों ने बसों की सुविधा को लेकर सड़क जाम की थी। इसके अलावा, भोपाल में MPBSE परिसर के बाहर D.El.Ed के छात्र परिणाम घोषित करने के लिए तीन दिनों से धरने पर थे। वहीं, भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र एक इमारत पर चढ़ गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें